कारोबार

यूपी-बिहार और हरियाणा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price in 06 December 2022 : सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (06 दिसंबर, 2022) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार ओर हरियाणा में तेल के दाम बढ़ गए है।

2 min read
Petrol-Diesel Price Today

Petrol Diesel Price in 06 December 2022 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी गिरावट आने के बाद इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी नजर आ रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव 2.89 डॉलर गिरकर 82.68 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई भी टूटकर 77.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (06 दिसंबर, 2022) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा सहित कई राज्यों में तेल के दाम बढ़ोतरी हुई हैं। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट नहीं बदले हैं।


सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 42 पैसे महंगा होकर 97 रुपये लीटर और डीजल 39 पैसे बढ़ के साथ 90.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे महंगा हुआ इसके साथ ही 96.62 रुपये लीटर में बिक रहा है। जबकि डीजल 5 पैसे महंगा होकर 89.81 रुपये लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 50 पैसे चढ़कर 107.74 रुपये लीटर जबकि डीजल 47 पैसे महंगा होकर 94.51 रुपये लीटर में बिक रहा है। गुरुग्राम में भी आज पेट्रोल 53 पैसे महंगा हुआ इसके साथ ही 97.80 रुपये लीटर में बिक रहा है, जबकि डीजल 51 पैसे चढ़कर 90.24 रुपये लीटर हो गया है।


– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में पेट्रोल 97.80 रुपये और डीजल 90.24 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.74 रुपये और डीजल 94.51 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर


सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें- ब्रेकआउट के बाद IRCTC के शेयर में गिरावट, अच्छी कमाई के लिए खरीदारी का अच्छा मौका?


आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
06 Dec 2022 08:04 am
Also Read
View All