कारोबार

Petrol Diesel Price Today: साल के आखिरी दिन कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं। आज, 31 दिसंबर 2024 को ब्रेंट क्रूड 74.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड 70.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव।

2 min read

Petrol Diesel Price Today: आज 31 दिसंबर, साल 2024 का आखिरी दिन है। हर कोई नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटा हुआ है। इस बीच, आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी महत्वपूर्ण है। आज के बाद हम साल 2025 में प्रवेश कर चुके होंगे। नए साल से सभी को उम्मीद है कि यह खुशियों और राहत की सौगात लेकर आएगा। आम जनता को उम्मीद है कि सरकार नए साल पर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। खासकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद लगाए लोग सरकार की ओर देख रहे हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए, जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के रेट।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol Diesel Price Today)

देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमत राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए वैट (VAT) और अन्य स्थानीय करों के आधार पर अलग-अलग हैं।petrol

दिल्ली (Petrol Diesel Price in Delhi)

पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
डीजल: ₹87.67 प्रति लीटर

मुंबई (Petrol Diesel Price in Mumbai)

पेट्रोल: ₹103.50 प्रति लीटर
डीजल: ₹90.03 प्रति लीटर

जयपुर (Petrol Diesel Price in Jaipur)

पेट्रोल: ₹104.38 प्रति लीटर
डीजल: ₹89.90 प्रति लीटर

कोलकाता (Petrol Diesel Price in Kolkata)

पेट्रोल: ₹105.01 प्रति लीटर
डीजल: ₹91.82 प्रति लीटर

गुरुग्राम (Petrol Diesel Price in Gurgaon)

पेट्रोल: ₹95.25 प्रति लीटर
डीजल: ₹88.10 प्रति लीटर

चेन्नई (Petrol Diesel Price in Chennai)

पेट्रोल: ₹100.80 प्रति लीटर
डीजल: ₹92.39 प्रति लीटर

बेंगलुरु (Petrol Diesel Price in Bangalore)

पेट्रोल: ₹102.92 प्रति लीटर
डीजल: ₹88.99 प्रति लीटर

पटना (Petrol Diesel Price in Patna)

पेट्रोल: ₹105.47 प्रति लीटर
डीजल: ₹92.32 प्रति लीटर

लखनऊ (Petrol Diesel Price in Lucknow)

पेट्रोल: ₹94.69 प्रति लीटर
डीजल: ₹87.81 प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में टैक्स का बोझ

वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में 50% से अधिक हिस्सा केंद्र और राज्य सरकारों के करों का होता है। अगर दिल्ली की बात करें, तो यहां पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए प्रति लीटर है, जिसमें लगभग 55% हिस्सा टैक्स का है।

डीजल पर भी भारी टैक्स

डीजल की कीमतें भी इसी तरह तय होती हैं, जिसमें केंद्र और राज्य के करों का बड़ा हिस्सा शामिल है। डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले थोड़ी कम होती हैं, लेकिन करों का अनुपात लगभग समान रहता है।

SMS से ऐसे जानें अपने शहर में तेल का ताजा रेट

अब आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसानी से SMS के जरिए पता कर सकते हैं। हर तेल कंपनी अपने ग्राहकों को यह सुविधा देती है।

इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक ऐसे चेक करें:

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
टाइप करें: RSP<स्पेस><डीलर कोड>
इसे भेजें 9224992249 पर।
आपको तुरंत अपने शहर का ताजा पेट्रोल और डीजल रेट मिल जाएगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Also Read
View All

अगली खबर