कारोबार

टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए जल्द लागू होगी पीएलआई स्कीम

इस योजना से लगभग 11 हजार करोड़ रुपए की राहत पूरी इंडस्ट्री को मिलेगी। इससे न सिर्फ वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों के मुकाबले प्रतिस्पर्धा में भारतीय कारोबारियों को फायदा होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर नौकरियां भी पैदा होंगी।
2 min read
Aug 31, 2021
textile_industry.jpg

नई दिल्ली। देश में कपड़ा क्षेत्र को राहत देने के मकसद से सरकार की उत्पादन आधारित इंसेंटिव स्कीम अगले महीने से शुरू हो सकती है। यह योजना अंतिम पड़ाव पर है। कपड़ा मंत्रालय की ओर से योजना से जुड़ा केबिनेट नोट मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। इस नोट को एक से दो महीने में मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इस योजना से लगभग 11 हजार करोड़ रुपए की राहत पूरी इंडस्ट्री को मिलेगी। इससे न सिर्फ वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों के मुकाबले प्रतिस्पर्धा में भारतीय कारोबारियों को फायदा होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर नौकरियां भी पैदा होंगी।

इस तरह मिलेगा इंसेंटिव
कुल इंसेंटिव में से सात हजार करोड़ रुपए इंसेंटिव मैन मेड फाइबर के लिए रखा जा सकता है। वहीं करीब चार हजार करोड़ रुपए की राहत टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए दी जा सकती है। नए टेक्सटाइल मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पीयूष गोयल ने इस नीति की व्यापक स्तर पर समीक्षा करने के बाद पिछले हफ्ते इसे मंजूरी दी है और केबिनेट नोट तैयार किया गया है।

दूसरा सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर
कृषि के बाद यह दूसरा सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है। इससे साढ़े चार हजार करोड़ लोगों को सीधे तौर पर और छह करोड़ लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला हुआ है। इंसेंटिव योजदना के बाद उम्मीद है कि वैश्विक बाजार में भारत की खोई पकड़ और मजबूत हो सकती है।

टैक्स छूट योजना की समय अवधि बढ़ी
इससे पहले जुलाई में टेक्सटाइल निर्यात पर टैक्स छूट की योजना की समय अवधि मार्च, 2024 तक बढ़ा दी गई थी। केन्द्र ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए दो लाख करोड़ की उत्पादन आधारित इंसेंटिव योजना का ऐलान किया था।

Published on:
31 Aug 2021 03:57 pm
Also Read
View All
Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी