Tendulkar Invested in JetSynthesys: सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में जेटसिंथेसिस नामक कंपनी में 20 लाख डॉलर यानी 14.8 करोड़ का निवेश किया है, जिसके बाद कंपनी में कहा कि सचिन को हमारे दृष्टिकोण पर विश्वास है।
नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल ही में एक बड़ी कंपनी में निवेश किया है, जिसका नाम है जेटसिंथेसिस। इस कंपनी में ने 20 लाख डॉलर यानी 14.8 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डिजिटल मनोरंजन और टेक्नोलॉजी कंपनी जेटसिंथेसिस ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की।
क्या बोले सचिन तेंदुलकर
बता दें कि जेटसिंथेसिस पुणे की एक कंपनी है, जिसका भारत के अलावा ब्रिटेन, जापान, यूरोपीय संघ और अमेरिका समेत अन्य देशों में भी कार्यलय है। इस बड़ी डील के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'जेटसिंथेसिस के साथ मेरे पांच साल पुराने रिश्ते हैं। हमने सचिन सागा क्रिकेट चैंपियंस से अपना सफर शुरू किया और इसे एक खास वर्चुअल रियलिटी क्रिकेट के अनुभव के साथ मजबूत किया। यह अपनी क्लास में सबसे लोकप्रिय गेम में शामिल है और इसे दो करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।'
कंपनी कर रही दायरे का विस्तार: तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा, 'जिस समय यह एसोसिएशन शुरू हुई थी, उस वक्त इसका उद्देश्य दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को एक ऑथेंटिक गेमिंग एक्सपीरियंस देना था। लेकिन अब मुझे बताया गया है कि यह कंपनी अधिक क्रॉस-श्रेणी के डिजिटल उत्पादों और प्लेटफार्मों को शामिल करने जा रही है और इसके लिए अपने दायरे में विस्तार कर रही है।'
जेटसिंथेसिस के वाइस चेयरमैन और एमडी राजन नवानी ने कहा कि 100 MB के साथ कंपनी ने सचिन के प्रशंसकों को एक ऐसा मंच देने की कोशिश की है, जिस पर वे सीधे सचिन से बात कर सकते हैं। बता दें कि जेटसिंथेसिस इस निवेश को एक बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है और सचिन के विश्वास को पाने की खुशी मना रही है।
कंपनी के दृष्टिकोण पर तेंदुलकर का विश्वास: नवानी
नवानी ने आगे कहा कि इस निवेश के बाद सचिन तेंदुलकर हमारी कंपनी के और भी अहम सदस्य बन गए हैं। हमें भारत रत्न, मजबूत मूल्यों वाले व्यक्ति और एक प्रतिष्ठित भारतीय और वैश्विक ब्रांड पर गर्व है, क्योंकि हम नए जमाने के डिजिटल मीडिया मनोरंजन और खेल मंच का निर्माण कर रहे हैं।'
उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि तेंदुलकर के लंबे समय तक कंपनी से जुड़े रहना का मतलब है कि कंपनी के दृष्टिकोण पर उनका पूरा विश्वास है।