Share Market Today: आज 13 जनवरी सोमवार के दिन शेयर बाजार ने कमजोर अंतरास्ट्रीय संकेतों के बीच बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। सेंसेक्स 700 अंकों की गिरावट के साथ खुला। आइए जानते है पूरी खबर।
Share Market Today: आज 13 जनवरी सोमवार के दिन शेयर बाजार ने कमजोर अंतरास्ट्रीय संकेतों के बीच बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स 700 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 23,200 के स्तर से नीचे आ गया। अंतरास्ट्रीय बाजारों में मंदी, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति और घरेलू आर्थिक चिंताओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है।
एशिया-प्रशांत के बाजारों (Share Market Today) में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को जारी अमेरिकी जॉब डेटा के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ गईं। इसका असर सोमवार को भारतीय बाजारों पर साफ नजर आया।
ऑस्ट्रेलिया का ASX 200: 0.84% गिरावट के साथ बंद।
कोरिया का Kospi: 0.4% की गिरावट पर रहा।
जापान का बाजार: सोमवार को छुट्टी के कारण बंद। चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़े भी बाजार पर दबाव बना रहे हैं। दिसंबर का व्यापार डेटा आने से पहले चीनी निवेशकों में सतर्कता देखी गई। चीन का CSI 300 इंडेक्स पिछले सप्ताह 2024 के बाद के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों (Share Market Today) में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
Dow Jones: 1.63% गिरा।
S&P 500: 1.54% की गिरावट।
Nasdaq: 1.63% की गिरावट के साथ बंद।
अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने दिखाया कि दिसंबर में 2,56,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जो अनुमान से काफी ज्यादा थीं। बेरोजगारी दर घटकर 4.1% पर आ गई। इससे ट्रेजरी यील्ड बढ़ गई और निवेशकों का जोखिम भरा निवेश से मोहभंग हुआ।
घरेलू बाजार (Share Market Today) में आईटी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारी बिकवाली देखी गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भी जमकर बिकवाली की। सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 700 अंक तक लुढ़क गया और अंत में 241.30 अंकों की गिरावट के साथ 77,378.91 पर बंद हुआ। निफ्टी 23,431 के स्तर पर बंद हुआ, जो 95 अंकों की गिरावट दर्शाता है।
कमोडिटी और करेंसी बाजार (Share Market Today) में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
कच्चा तेल: 81 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया।
सोना: लगातार चौथे दिन मजबूत होकर 2,720 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।
चांदी: सातवें दिन की बढ़त के साथ 31.5 डॉलर प्रति औंस।
डॉलर इंडेक्स 26 महीने की ऊंचाई पर 109.50 के ऊपर बना हुआ है।
Disclaimer: यह समाचार केवल जानकारी के उद्देश्य से है। कृपया निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।