2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tim Cook की सैलरी में 18% बढ़ोतरी, 2024 में 643 करोड़ रुपए मिलती थी सैलरी, जानें कितनी हुई कमाई

Tim Cook: एप्पल ने अपने सीईओ टिम कुक की सैलरी में 18% की बढ़ोतरी की है। 2024 में कुक को कुल $74.6 मिलियन (लगभग ₹643 करोड़) का पैकेज मिला, जो 2023 में $63.2 मिलियन (₹544 करोड़) था। आइए जानते है पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ratan Gaurav

•

Updated: 11 Jan 2025, 5:45 PM IST

Tim Cook

Tim Cook: Apple ने अपने सीईओ टिम कुक की सैलरी में 18% की बढ़ोतरी की है। 2024 में कुक को कुल $74.6 मिलियन (लगभग ₹643 करोड़) का पैकेज मिला, जो 2023 में $63.2 मिलियन (₹544 करोड़) था। यह जानकारी कंपनी ने अपने वार्षिक प्रॉक्सी फाइलिंग में दी। अगले महीने 25 फरवरी को कंपनी की वार्षिक बैठक में इस संबंध में शेयरधारकों द्वारा वोटिंग की जाएगी।

ये भी पढ़े:-बजट में रोजगार बढ़ाने पर होगा खास जोर, CII ने सरकार को दिए ये महत्वपूर्ण सुझाव

सैलरी में मुख्य बढ़ोतरी स्टॉक अवॉर्ड्स से (Tim Cook)

टिम कुक (Tim Cook) की सैलरी तीन हिस्सों में बंटी है— $3 मिलियन (₹25.8 करोड़) का बेस सैलरी, $58.1 मिलियन (₹501 करोड़) के स्टॉक अवॉर्ड्स और लगभग $13.5 मिलियन (₹116 करोड़) की अतिरिक्त क्षतिपूर्ति। सैलरी में हुई इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण स्टॉक अवॉर्ड्स का बढ़ा हुआ मूल्य है।

2022 में 100 मिलियन डॉलर का था पैकेज

हालांकि, 2022 में कुक का कुल पैकेज लगभग $100 मिलियन था, जो 2024 के मुकाबले कहीं अधिक था। 2023 में, कर्मचारियों और शेयरधारकों की आपत्तियों के बाद, कुक ने खुद अपनी सैलरी में कटौती कर दी थी। Apple के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कहा है कि 2025 के लिए कुक के कुल टारगेट पे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दूसरे अधिकारियों की सैलरी में भी इजाफा

कंपनी के अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों की सैलरी में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। 2024 में, Apple के रिटेल चीफ, पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ), मुख्य ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) और जनरल काउंसल की सैलरी $27 मिलियन (₹233 करोड़) से अधिक रही। हाल ही में पूर्व सीएफओ लुका मास्ट्री की जगह केवन पारेख ने ली है।

शेयरधारकों के चार प्रस्तावों का विरोध

Apple की इस बैठक में केवल सैलरी पर ही नहीं, बल्कि चार बाहरी प्रस्तावों पर भी मतदान होगा, जिनमें से एक प्रस्ताव कंपनी के डाइवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूजन (DEI) कार्यक्रम को समाप्त करने से संबंधित है। प्रस्ताव में कहा गया है कि यह कार्यक्रम कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर सकता है और कानूनी विवाद खड़ा कर सकता है। कंपनी ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है और इसे व्यवसाय संचालन में अनुचित हस्तक्षेप बताया है। Apple ने यह भी कहा कि वह पहले से ही कानूनी और नियामक जोखिमों का आकलन करता है।

शेयरधारकों और कंपनी के बीच टकराव

Apple के इस फैसले ने एक बार फिर से कंपनी और उसके शेयरधारकों के बीच मतभेद को उजागर कर दिया है। 2023 में टिम कुक की सैलरी कटौती के बाद यह दूसरा मौका है जब उनकी सैलरी और कंपनी के डाइवर्सिटी प्रोग्राम पर सवाल उठे हैं।

ये भी पढ़े:-Reliance Industries की बढ़ी ताकत, 11 बैंकों से लिया तीन बिलियन डॉलर, जानें कहां करेगी इन्वेस्ट

Apple के लिए चुनौतीपूर्ण समय

Apple वर्तमान में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार के साथ-साथ लागत में कमी और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे पहलुओं पर भी काम कर रहा है। इन प्रयासों के बीच, टिम कुक की सैलरी में बढ़ोतरी और DEI कार्यक्रम पर विवाद, कंपनी की छवि को प्रभावित कर सकता है।