कारोबार

Stock Market Latest Update: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार

Stock Market Latest Update: आज 16 जनवरी गुरुवार के दिन भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की। सेंसेक्स 595 अंकों की बढ़त के साथ 77,319 पर खुला, जबकि निफ्टी 164 अंक चढ़कर 23,377 पर पहुंच गया। आइए जानते है पूरी खबर।

2 min read
Jan 16, 2025

Stock Market Update: आज 16 जनवरी गुरुवार के दिन भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Update) ने जोरदार शुरुआत की। सेंसेक्स 595 अंकों की बढ़त के साथ 77,319 पर खुला, जबकि निफ्टी 164 अंक चढ़कर 23,377 पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी ने भी 331 अंकों की बढ़त के साथ 49,082 का स्तर छुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई, जहां मिडकैप इंडेक्स 750 अंक और स्मॉलकैप इंडेक्स 250 अंकों की तेजी पर रहा।

शेयर बाजार की स्थिति (Stock Market Update)

आज के शुरुआती कारोबार (Stock Market Latest Update) में निफ्टी पर HDFC Life, Adani Enterprise, SBI Life, Adani Ports, और Tech Mahindra टॉप गेनर्स रहे। वहीं, HUL, ITC, Tata Consumer, Dr. Reddy, और Cipla टॉप लूजर्स में शामिल थे, जिससे FMCG और फार्मा सेक्टर में गिरावट देखी गई।

ग्लोबल संकेत

गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 148 अंकों की बढ़त के साथ 23,414 पर दिखा। अमेरिकी फ्यूचर्स में भी हल्की तेजी रही। एशियाई बाजारों (Stock Market Update) में निक्केई ने 250 अंकों की मजबूती दर्ज की।

कल का कारोबार

बुधवार को भी बाजार (Stock Market Latest Update) में तेजी का माहौल बना रहा। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश से 4,500 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,700 करोड़ रुपये की खरीदारी की। DIIs ने लगातार 21वें दिन बाजार में पैसा लगाया।

RBI का बड़ा कदम

बाजार में नकदी प्रवाह बढ़ाने के लिए आज से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डेली वेरिएबल रेट रेपो (VRR) ऑक्शन शुरू करने की घोषणा की है। 50,000 करोड़ रुपये के VRR ऑक्शन के साथ इसकी शुरुआत होगी।

अंतरराष्ट्रीय समाचार और प्रभाव

इजरायल-हमास युद्धविराम: इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम और बंधकों की रिहाई की सहमति बनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे तीन चरणों में लागू करने की घोषणा की।
हिंडनबर्ग रिसर्च का बंद होना: अदानी ग्रुप समेत कई कंपनियों पर निगेटिव रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने शॉर्ट सेलिंग आइडिया पर काम खत्म करने की घोषणा की है।

अंतरास्ट्रीय बाजारों का हाल

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गई। डाओ 703 अंकों की छलांग के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक ने 466 अंक की तेजी दर्ज की। महंगाई के आंकड़े राहत देने वाले रहे, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

कच्चे तेल और सोने की कीमतों में बढ़त

कच्चे तेल की कीमतें छह महीने के उच्चतम स्तर $82 प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। घरेलू बाजार (Stock Market Latest Update) में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर ₹78,700 के ऊपर और चांदी ₹2,300 चढ़कर ₹92,800 के पार बंद हुई।

तिमाही नतीजों का असर

HDFC Life: दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया।
Oracle और L&T Tech: अपेक्षा से कमजोर नतीजे रहे।
आने वाले नतीजे: रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एक्सिस बैंक के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी।

बाजार के लिए अहम ट्रिगर्स

FIIs और DIIs की गतिविधियां। RBI द्वारा नकदी प्रवाह में बढ़ोतरी। तिमाही नतीजों पर निवेशकों की प्रतिक्रिया। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और महंगाई के आंकड़े।

    Also Read
    View All

    अगली खबर