कारोबार

Stock Market: मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और PSU बैंक सेक्टर में गिरावट से टूटा बाजार, सेंसेक्स 600 पॉइंट डाउन, जानिए मार्केट का हाल

IT Stocks Rise: आईटी शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में टीसीएस 3.34 फीसदी, इन्फोसिस 2.75 फीसदी और एचसीएल टेक 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 12:07 PM IST
Share Market Today
शेयर बाजार बढ़त लेकर खुला है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआत में तेजी दिखी, लेकिन फिर बिकवाली हावी हो गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 416 अंक की बढ़त के साथ 73,665.64 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 40 मिनट पर यह 0.34 फीसदी या 280 अंक की बढ़त के साथ 73,520 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.44 फीसदी या 99 अंक की बढ़त के साथ 22,786 पर ट्रेड करता दिखा।

जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ा, बाजार में बिकवाली हावी हो गई। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 665 अंक की गिरावट के साथ 72,578 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, निफ्टी इस समय 270 अंक गिरकर 22,420 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी टीसीएस, इन्फोसिस, रिलायंस और एचसीएल टेक में देखने को मिली। वहीं, टाटा स्टील, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, बीईएल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइसप्रतिशत चेंज
टीसीएस (TCS)2,581.202.96%
इन्फोसिस (INFY)1,174.001.79%
एचसीएल टेक (HCLTECH)1,445.601.68%
रिलायंस (RELIANCE)1,191.700.61%
टेक महिंद्रा (TECHM)1,822.400.46%
भारती एयरटेल (BHARTIARTL)1,902.500.40%
अपोलो हॉस्पिटल्स (APOLLOHOSP)7,630.500.34%
डॉ. रेड्डीज (DRREDDY)1,243.000.32%
इटरनल (ETERNAL)305.400.31%
टाटा कंज्यूमर (TATACONSUM)962.100.24%
एशियन पेंट्स (ASIANPAINT)2,289.800.22%
ओएनजीसी (ONGC)225.370.16%
एचडीएफसी बैंक (HDFCBANK)694.550.07%
सन फार्मा (SUNPHARMA)1,758.800.05%
सोर्स- एनएसई, समय- 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइसप्रतिशत चेंज
हिंडाल्को (HINDALCO)863.40-2.51%
टाटा स्टील (TATASTEEL)168.60-2.16%
एचडीएफसी लाइफ (HDFCLIFE)517.30-2.09%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV)264.55-2.02%
टाइटन (TITAN)4,265.00-1.95%
जियो फाइनेंशियल (JIOFIN)206.91-1.85%
आयशर मोटर्स (EICHERMOT)6,960.00-1.76%
अडानी एंटरप्राइजेज (ADANIENT)2,507.70-1.66%
अडानी पोर्ट्स (ADANIPORTS)1,720.90-1.66%
ट्रेंट (TRENT)2,731.90-1.58%
इंडिगो (INDIGO)4,530.70-1.51%
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)2,826.80-1.30%
नेस्ले इंडिया (NESTLEIND)1,174.60-1.29%
एनटीपीसी (NTPC)298.80-1.26%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
23 Oct 2026, 12:07 PM IST
Published on: