कारोबार

Sugar Price Today: फिर से लौटी चीनी की मिठास! रिटेल बाजारों में गिर गए भाव, जानिए आपके शहर में कीमतें

Sugar Rate Today: चीनी की रिटेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। दिल्ली और कानपुर में चीनी का खुदरा भाव गिरकर 56 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। वहीं, मुंबई में चीनी का भाव 55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
2 min read
Sep 10, 2026
Sugar prices drop in retail market
चीनी की रिटेल कीमतों में गिरावट आई है। (PC: File Photo)

Sugar Price in Retail Market: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की रिटेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सरकार द्वारा लागू किये गए उपायों से सप्लाई पर बना दबाव कुछ कम हुआ है। चीनी की एक्स-मिल कीमतों में आई गिरावट का असर रिटेल दुकानों पर दिखाई देने लगा है। घरेलू मार्केट में जल्दी ही चीनी की अतिरिक्त सप्लाई भी आ सकती है। श्री रेणुका शुगर्स ने एडवांस लाइसेंसिंग स्कीम के तहत तैयार करीब 2.5 लाख टन चीनी को घरेलू बाजार में बेचने की पेशकश की है। इससे आने वाले दिनों में सप्लाई का दबाव और कम हो सकता है।

रिटेल मार्केट में घटे चीनी के भाव

रिटेल मार्केट में बुधवार को चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में चीनी का भाव 1 रुपये घटकर 56 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। कानपुर में भी चीनी का भाव 1 रुपये गिरकर 56 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसके अलावा, रायपुर में कीमत 1 रुपये गिरकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम, मुंबई में 1 रुपये गिरकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम, रांची में 1 रुपये गिरकर 56 रुपये प्रति किलोग्राम, कोलकाता में 1 रुपये गिरकर 57 रुपये प्रति किलोग्राम, गुवाहाटी में बिना किसी बदलाव के साथ 58 रुपये प्रति किलोग्राम, हैदराबाद में 1 रुपया गिरकर 56 रुपये प्रति किलोग्राम और चेन्नई में चीनी 2 रुपये गिरकर 58 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

शहरबुधवार का चीनी भाव (₹/किग्रा)बदलाव
दिल्ली₹56₹1 की गिरावट
कानपुर₹56₹1 की गिरावट
रायपुर₹55₹1 की गिरावट
मुंबई₹55₹1 की गिरावट
रांची₹56₹1 की गिरावट
कोलकाता₹57₹1 की गिरावट
गुवाहाटी₹58कोई बदलाव नहीं
हैदराबाद₹56₹1 की गिरावट
चेन्नई₹58₹2 की गिरावट

होलसेल मार्केट में क्या हैं चीनी के भाव

होलसेल मार्केट की बात करें, कुछ शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो कुछ शहरों में कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में बुधवार को चीनी के थोक भाव बिना किसी बदलाव के साथ 5150 रुपये प्रति क्विंटल पर रहे। कानपुर में भी भाव बिना किसी बदलाव के 5200 रुपये प्रति क्विंटल पर रहे। इसके अलावा, रायपुर में भाव 4850 से बढ़कर 5150 रुपये, मुंबई में 4850 से बढ़कर 5100 रुपये, रांची में 5100 से बढ़कर 5300 रुपये, कोलकाता में 5200 से बढ़कर 5350 रुपये, गुवाहाटी में 5250 से बढ़कर 5400 रुपये, हैदराबाद में 4900 से बढ़कर 5250 रुपये और चेन्नई में कीमतें 5400 से बढ़कर 5600 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गईं।

मिल गेट पर क्या हैं चीनी के भाव

चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को महाराष्ट्र सेंट्रल जोन में कोपरगांव मिल पर एम-30 ग्रेड चीनी की एक्स मिल प्राइस 5075 रुपये प्रति क्विंटल थी। इस मिल की S1 PP ग्रेड वाली चीनी की एक्स मिल प्राइस 4,960 रुपये और S/30 ग्रेड वाली चीनी की कीमत 4,925 रुपये प्रति क्विंटल थी। वहीं, महाराष्ट्र साउथ जोन में हमिदवाड़ा मिल पर एम-30 ग्रेड चीनी की एक्स-मिल प्राइस 4,950 रुपये प्रति क्विंटल रही।

Updated on:
10 Sept 2026 10:13 am
Published on:
10 Sept 2026 10:12 am