कारोबार

TCS Salary Hike: टीसीएस ने छंटनी के बीच अपने 80% कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 1 सितंबर से बढ़ जाएगा वेतन

TCS Salary Hike: टीसीएस ने अपने 80 फीसदी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा की है। यह वेतन वृद्धि 1 सितंबर से लागू हो जाएगी। छंटनी के बीच टीसीएस ने यह कदम उठाया है।

2 min read
Aug 07, 2025
टीसीएस 1 सितंबर से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा रहा है। (PC: Gemini)

TCS Salary Hike: देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने दिवाली से पहले ही अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। टीसीएस ने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी है। आईटी कंपनी ने कर्मचारियों को बताया कि वह करीब 80 फीसदी वर्कफोर्स के लिए वेतनवृद्धि लागू करेगी। इसमें मिड से जूनियर लेवल के कर्मचारी शामिल होंगे। बता दें कि हाल ही में टीसीएस ने इस साल करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की बात कही है।

1 सितंबर से लागू होगी वेतन वृद्धि

टीसीएस के कर्मचारियों के लिए यह वेतन वृद्धि 1 सितंबर से लागू हो जाएगी। टीसीएस सीएचआरओ Milind Lakkad ने बुधवार को कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में यह जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा देखे गए इस ईमेल में कहा गया, 'हमें C3A और समकक्ष ग्रेड तक के सभी पात्र सहयोगियों के वेतन संशोधन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारे 80 फीसदी कार्यबल को कवर करेगा। यह 1 सितंबर 2025 से प्रभावी हो जाएगा।' ईमेल में आगे लिखा गया, 'हम आपके डेडिकेशन और हार्ड वर्क के लिए आप सभी को थैंक्यू कहना चाहते हैं। हम साथ मिलकर टीसीएस का भविष्य बना रहे हैं।'

कंपनी ने क्या कहा?

टीसीएस ने एक बयान में कहा, 'हम यह कंफर्म करते हैं कि कंपनी करीब 80 फीसदी कर्मचारियों के लिए 1 सितंबर 2025 से वेतन वृद्धि लागू कर रही है।' कंपनी ने टेलेंट को रिवार्ड देने और उन्हें बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कंपनी ने 'फ्यूचर रेडी ऑर्गेनाइजेशन' बनने की व्यापक रणनीति के तहत इस साल 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है।

क्या है शेयर का हाल

टीसीएस का शेयर आज गुरुवार को गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। गुरुवार दोपहर कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.40 फीसदी या 12.20 रुपये की गिरावट के साथ 3019.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। कंपनी का मार्केट कैप 10,92,445.35 करोड़ रुपये है।

Published on:
07 Aug 2025 12:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर