कारोबार

ध्यान देंः इन बैंकों में रुपए जमा करने पर होगा ज्‍यादा फायदा, पढ़ें ये काम की खबर

भारत में हे रही प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बैंक इस क्षेत्र में कुछ उदार होते हुए नजर आ रहे हैं। आज हम ऐसे ही बैंकों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जोकि आपको बैंकों में बचत खातों पर ज्यादा ब्याज देंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2017, 6:49 PM IST
savings accounts
savings accounts

आपका अभी जिस बैंक में खाता है क्या आपको वहां रुपए जमा करवाने से कम फायदा होता है। अगर ये बात सही है तो हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ज्यादा फायदा होगा।

ऐसे मिलेगा बैंकों से फायदा

देश में डिजिटल बैंकिंग और टेलिकॉम सेक्‍टर के बीच चल रही जोरदार प्रतियोगिता का फायदा ग्राहकों को हो रहा है। देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक बचत खाते पर कम ब्‍याज लोगों को दे रहे हैं। वहीं इनकी तुलना में नए पेमेंट्स बैंक और स्‍मॉल फाइनेंस बैंक बचत खातों पर 7.25 फीसदी तक ब्‍याज लोगों को दे रहे हैं। जोकि 3 फीसदी तक ज्‍यादा है।

भारत में हे रही प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बैंक इस क्षेत्र में कुछ उदार होते हुए नजर आ रहे हैं। आज हम ऐसे ही बैंकों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जोकि आपको बैंकों में बचत खातों पर ज्यादा ब्याज देंगे।

नए भुगतान बैंक (पीबी) और छोटे-फाइनेंस बैंक (एसएफबी) बचत ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं, जोकि 7.25 फीसदी के बराबर है और वैश्विक बैंकों की तुलना में ये 300 आधार अंकों से अधिक है। इससे पहले बड़े बैंक आमतौर पर 4 फीसदी का ब्याज देते रहे हैं। वहीं कुछ निजी बैंक जमा खातों में 6 फीसदी का तक ब्याज दे रहे हैं।

अधिकतर बैंकिंग क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि पेमेंट्स बैंकिंग व्‍यापार का फोकस अधिक से अधिक ग्राहक बनाने पर है, पर यह ई-कॉमर्स की तरह महंगा हो सकता है।

Published on: