कारोबार

LPG क्या है और कैसे बनता है, किस देश में होता है इस गैस का सबसे ज्यादा उत्पादन?

Largest Producer of LPG: लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानी एलपीजी प्रोपेन और ब्यूटेन से मिलकर बनती है। इसे तरलीकृत करके स्टोर किया जाता है।

2 min read
Mar 17, 2026
गैस की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। (PC: AI)

Largest Producer of LPG: भारत इस समय एलपीजी संकट से जूझ रहा है। गैस सिलेंडर की शॉर्टेज है। रेस्टोरेंट्स और होटल्स को महंगे भाव में ब्लैक में सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं। एलपीजी यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ईंधन है। लेकिन पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे तनाव के कारण LPG की कीमतों पर बड़ा असर पड़ा है। इस संघर्ष की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्ग पर शिपिंग प्रभावित हुई है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा ट्रांजिट रूट्स में से एक है।

ये भी पढ़ें

Bank Holiday in March: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, आ रहे ईद और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

LPG क्या है और कैसे बनता है?

LPG हाइड्रोकार्बन गैसों- प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण होता है। इन्हें प्रेशर के जरिए तरल रूप में बदलकर स्टोर और ट्रांसपोर्ट किया जाता है। LPG मुख्य रूप से दो तरीकों से बनता है:

  1. नेचुरल गैस प्रोसेसिंग : जब प्राकृतिक गैस निकाली जाती है, तब प्रोसेसिंग के दौरान प्रोपेन और ब्यूटेन अलग किए जाते हैं।
  2. कच्चे तेल की रिफाइनिंग: जब कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों में बदला जाता है, तब LPG एक बाय-प्रोडक्ट के रूप में निकलता है।

इसी कारण जिन देशों में तेल और गैस उद्योग मजबूत हैं, वे सबसे ज्यादा LPG का उत्पादन करते हैं।

किस देश में होता है सबसे अधिक एलपीजी?

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) दुनिया का सबसे बड़ा LPG उत्पादक है। यह हर साल लगभग 8.4 करोड़ टन (84 मिलियन टन) LPG उत्पादन करता है। यह वैश्विक उत्पादन का करीब 26% हिस्सा है। इसके पीछे मुख्य कारण शेल गैस क्रांति है। अमेरिका में शेल गैस उत्पादन बढ़ने से प्रोपेन और ब्यूटेन का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा, अमेरिका में दुनिया की सबसे आधुनिक तेल रिफाइनरियां हैं, जहां बड़े पैमाने पर LPG तैयार किया जाता है। अमेरिका एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका में LPG का बड़ा निर्यातक भी है।

अन्य प्रमुख LPG उत्पादक देश

चीन लगभग 3.2 करोड़ टन एलपीजी उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है। सऊदी अरब लगभग 2.6 करोड़ टन के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, रूस चौथे स्थान पर है। इसके अलावा, कनाडा, ईरान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया भी बड़े LPG उत्पादक देश हैं।

भारत सबसे बड़े LPG उपभोक्ताओं में से एक

भारत दुनिया के सबसे बड़े LPG उपभोक्ताओं में से एक है, लेकिन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह काफी हद तक आयात पर निर्भर है। देश में रिफाइनरी और गैस प्लांट्स से उत्पादन होता है, लेकिन यह मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। हाल के हफ्तों में पश्चिम एशिया के तनाव के कारण भारत में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।

ये भी पढ़ें

Iran Israel War: कार, एसी, फ्रिज और टीवी समेत ये सामान 1 अप्रैल से हो सकते हैं महंगे, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

Published on:
17 Mar 2026 05:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर