कारोबार

एकमुश्त 3 करोड़ रुपए निवेश कर पा सकते हैं अच्छा रिटर्न

आपके पास 3 करोड़ की पूंजी है। इसे निवेश कर आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इसके लिए स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं। पेट्रोल के सीमित भंडार व बढ़ते मूल्य की वजह से ईवी सेक्टर (इलेक्ट्रिक व्हीकल) काफी तेजी से बढ़ रहा है। ईवी कंपनी के स्टॉक के प्राइस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए आप विभिन्न ईवी कंपनी के स्टॉक में निवेश का प्लान बना सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2024, 7:06 PM IST
investment tips
investment tips

मेरे पास निवेश करने के लिए 3 करोड़ रुपए हैं। मैं इसे निवेश करना चाहता हूं। कहां निवेश करूं कि अच्छा रिटर्न मिल सके। साथ ही रकम भी सुरक्षित रहे। - शेखर अग्रवाल

आपके पास 3 करोड़ की पूंजी है। इसे निवेश कर आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इसके लिए स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं। पेट्रोल के सीमित भंडार व बढ़ते मूल्य की वजह से ईवी सेक्टर (इलेक्ट्रिक व्हीकल) काफी तेजी से बढ़ रहा है। ईवी कंपनी के स्टॉक के प्राइस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए आप विभिन्न ईवी कंपनी के स्टॉक में निवेश का प्लान बना सकते हैं।

इनमें करें निवेश
इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी, मोटर, ईवी सॉफ्टवेयर और चार्जिंग स्टेशन इत्यादि का उत्पादन, निर्माण और वितरण करने वाली कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। इनके स्टॉक बहुत तेजी से ग्रो कर रहे हैं। इसलिए इनमें पैसा लगाना फायदेमंद है।

इन बातों का रखें खयाल
निवेश के लिए वैसे क्षेत्रों को चुनें, जो आने वाले 10 साल में पांच से दस गुना बढ़ सकते हैं। सारा फंड एक ही कंपनी या क्षेत्र के शेयरों में न लगाएं। आप ईवी के अलावा डिफेंस, रेलवे, सोलर एनर्जी इत्यादि सेक्टर में भी निवेश का प्लान बना सकते हैं।

एक जगह न लगाएं पैसा : जब आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अपनी पूंजी कभी एक या दो कंपनियों में न लगाएं। एक अच्छे पोर्टफोलियों में निवेश करें।

Updated on:
13 Sep 2024, 7:06 PM IST
Published on: