कार रिव्‍यूज

टेस्टिंग के दौरान नजर आई 6 सीटर Mg Hector, सामने आई खूबियां

mg hector इस साल की कुछ बेहद खास कारों में से एक है इस कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन लॉन्चिंग के कुछ ही महीनों बाद कंपनी इस कार के 6 सीटर वर्जन की टेस्टिंग कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2019, 2:01 PM IST
mg_hector_suvvvv.jpg

नई दिल्ली: Mg Motors ने इसी साल एमजी हेक्टर को लॉन्च किया है। कंपनी अगले साल इस कार का 7 सीटर वर्जन लाने वाली है लेकिन उससे पहले इस कार के 6 सीटर वर्जन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिससे पता चलता है कि हेक्टर भारत में बड़ी फैमिलीज के लिए इन गाड़ियों को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। चलिए आपको है 6 सीटर हेक्टर की कुछ खास बाते जिनके चलते ये स्टैंडर्ड Mg Hector से अलग है।

स्टाइलिंग- 6 सीटर Mg Hector की स्टाइलिंग पुराने मॉडल से काफी अलग की गई है। कंपनी ने एमजी हेक्टर 6 सीटर में ग्रिल को बड़ा रखा गया है तथा नया हेडलैंप क्लस्टर लगाया गया है जिसमें टर्न इंडिकेटर दिया गया है तथा क्रोम का भी प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही स्प्लिट एलईडी डीआरएल दिया गया है। कंपनी ने इस कार के बंपर से लेकर पिछले हिस्से की स्टाइलिंग भी काफी अलग तरह से की है। वहीं एक्स्ट्रा रो लगाने की वजह से इस कार के आकार में भी बदलाव किया जा सकता है।

एमजी हेक्टर 6 सीटर में नए अलॉय व्हील लगाए गए है तथा स्टाइल को भी पहले से बेहतर किया गया है। इसके साथ ही कुछ नए फीचर्स व उपकरण भी जोड़े जा सकते है। कंपनी इसमें एमजी हेक्टर की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ का प्रयोग कर सकता है।

नहीं होगा इंजन में कोई बदलाव- 6 सीटर Hector की स्टाइलिंग और फीचर में तो बदलाव हुआ है लेकिन इंजन के साथ में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एमजी हेक्टर 6 सीटर में भी स्टैंडर्ड वैरिएंट के समान इंजन का प्रयोग किया जा सकता है।

हालांकि अभी इसकी लॉन्चिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑटो एक्सपो में इसकी पहली झलक दिखाई जा सकती है।

Updated on:
28 Sep 2019, 2:01 PM IST
Published on: