कार रिव्‍यूज

इन कारणों से ऑटोमैटिक कार खरीदना होता है फायदेमंद, ड्राइविंग के साथ होगा ये बड़ा फायदा

ऑटोमैटिक कार चलाना न सिर्फ आसान होता है बल्कि इन्हें आप बिना थके लंबे समय तक चला सकते हैं । सबसे बड़ी बात कि इन कारों को चलाना अब काफी किफायती होता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2019, 2:20 PM IST
amt_car_drive.jpg

नई दिल्ली: अगर आप पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कि ऑटोमैटिक कार खरीदें या मैनुअल। तो आप हमारा ये आर्टिकल पढ़ें क्योंकि आज हम आपको ऑटोमैटिक कार के फायदे बताने वाले हैं। ताकि आप समझ सकें कि क्यों इसे खरीदना सही फैसला होगा।

मिलेंगे ज्यादा एडवांस फीचर-

ऑटोमैटिकर कारें तेजी से बदल रही है। एडवांस फीचर्स की वजह से न सिर्फ इन्हें चलाना आसान बना दिया है बल्कि इनकी ड्राइविंग आरामदायक और किफायती हो गई है। यानि अब इनका माइलेज भी शानदार हो गया है। कई मामलों में ये मैनुअल ट्रांसमिशन के बराबर हैं।

रीसेल वैल्यू ज्यादा होना-

पुरानी कार की कीमत वैसे ही आधी रह जाती है लेकिन ऑटोमैटिक कारों के साथ ऐसा नहीं है इन कारों की रीसेल वैल्यू काफी सही है। आने वाले वक्त में इलेक्ट्रिक कारों की भरमार होगी ऐसे में मैनुअल कारों की डिमांड शायद ही कोई करेगा।

आसान होता है चलाना-

अगर आप पहली बार गाड़ी ले रहे हैं तो ऑटोमैटिक कार आपके बेहद काम आ सकती है क्योंकि इन्हें चलाने में गियर और क्लच जैसे झंझट नहीं होते हैं। जिसकी वजह से इन्हें चलाना काफी आसान होता है। इसके अलावा इन कारों को लंबे वक्त के लिए चलाया जा सकता है। क्योंकि इन्हें चलाने में मेहनत नहीं होती है।

Updated on:
18 Sep 2019, 2:20 PM IST
Published on: