कार रिव्‍यूज

इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च होगी Bajaj Qute, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

इस इलेक्ट्रिक वीइकल को Bajaj Q Car या Bajaj Qute QCar नाम से लॉन्च किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2019, 2:39 PM IST
bajaj-qute-quadricycle.jpg

नई दिल्ली: Bajaj Qute भारत की पहली क्वॉड्रिसाइकल कार है । इस कार को इसकी कम कीमत और ज्यादा माइलेज के लिए काफी पॉप्युलैरिटी मिली है। अब कंपनी इस क्वॉड्रिसाइकल कार को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लाने वाली है। इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को पहली बार पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी इसे भी अर्बनाइट ब्रैंड के तहत लॉन्च करेगी।

इस कार की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं जिससे इस कार की कई सारी डीटेल्स सामने आ गई हैं। क तस्वीर में क्यूट पर ‘Q Car’ नाम का बैज दिया गया है, जिससे माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक वीइकल को Bajaj Q Car या Bajaj Qute QCar नाम से लॉन्च किया जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है इसके बैज पर कार शब्द लिखा है जबकि qute कार नहीं बल्कि क्वॉड्रिसाइकल है।

इलेक्ट्रिक क्यूट काफी हद तक स्टैंडर्ड क्यूट की तरह है।इलेक्ट्रिक क्यूट की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पहले भारत से बाहर, यानी इंटरनैशनल मार्केट में शुरू होगी। इंजन समेत इसके कुछ पार्ट्स और टेक्नॉलजी कंपनी के आने इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर से लिए जा सकते हैं।

कीमत- इलेक्ट्रिक क्यूट की कीमत वर्तमान क्यूट से ज्यादा होगी।

Updated on:
26 Oct 2019, 2:39 PM IST
Published on: