कार रिव्‍यूज

क्यों हैं बिलिनेयर Bill Gates अपनी कार से परेशान

Bill Gates ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार Porsche Taycan ये कार लुक्स और डिजाइन में तो बेहद कूल है  
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2020, 4:29 PM IST
electric porsche taycan
electric porsche taycan

नई दिल्ली: सालों पहले Bill Gates ने कहा था कि अगर उनके कुछ डॉलर जमीन पर गिर जाते हैं तो वो उन्हें उठाते नहीं है क्योंकि गिरे हुए डॉलर्स को जमीन से उठाने में लगने वाले वक्त में गिरे डॉलर्स से कई गुना डॉलर्स वो कमा सकते हैं। यानि बिल गेट्स के लिए वक्त बेहद कीमती है। दशकों बाद आज भी हालात कुछ बदले नहीं हैं। हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि bill gates ने पर्यावरण के लिहाज से अपने लिए पहली इलेक्ट्रिक कार porsche taycan खरीदी है। 1.85 लाख डॉलर यानि लगभग 1.3 करोड़ रुपये कीमत वाली ये कार लुक्स और डिजाइन में तो बेहद कूल है लेकिन फिर भी बिल इससे खुश नहीं हैं ।

एक यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान बिल गेट्स ने इस कार की कोई ऐसी चीज जो उन्हें नापसंद हो पूछने पर उन्होंने जवाब दिया कि इस कार में सिंगल चार्ज पर जितना रेंज मिलता है वह उनकी उम्मीदों पर खरा नही उतरता है। जिसकी वजह से कार को बार-बार चार्ज करना पड़ता है और चार्जिंग में लगने वाले समय कि वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि गैस भरवाने के मुकाबले बैटरी को चार्ज करने में बहुत समय लगता है।

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि पोर्शे का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में यह कार लगभग 500 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। और ये इलेक्ट्रिक कार मात्र 2.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है।

गेट्स ने हमेशा ही इलेक्ट्रिक कारों की पैरवी की है और ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते इन कारों के उपयोग को बढ़ाने को वक्त की जरूरत बताया है।

भारत में नहीं मिल रही है इलेक्ट्रिक Porsche Taycan-

Porsche Taycan फिलहाल सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट में मिल रही है । ये कार भारत में अभी तक लॉन्च नहीं हुई है।

Updated on:
18 Feb 2020, 4:29 PM IST
Published on: