
harley davidson
नई दिल्ली: डोनॉल्ड ट्रंप भारत की यात्रा करने वाले हैं और सरकार ट्रंप को खुश करने के लिए कई सारे कदम उठा रही है । इसी तरह अमेरिका से अपने व्यापार संबंधों को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार ने खास कदम उठाया है। इसके तहत अब सरकार Harley Davidson की बाइक्स पर आयात शुल्क यानि इंपोर्ट ड्यूटी कम करने पर विचार कर रही है।
आपको बता दें कि हार्ले ने स्पष्ट रूप से कहा था कि आयात शुल्क की वजह से उन्हें भारत में व्यापार बढ़ानें में मदद मिलेगी। कंपनी ने भारत में व्यापार बढ़ाने के लिए आयात शुल्क में कटौती की मांग की थी ताकि जिससे ग्राहकों को उचित कीमत पर बाइक मिल सके और कंपनी को भी शुल्क में बचत हो।
आपको बता दें कि अब ट्रंप के भारत आने से पहले सरकार आयात शुल्क को10 फीसदी से कम कर सकती है। अमीरीकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत से व्यापार संबंधी बातचीत में हार्ले डेविडसन की बाइक पर आयत शुल्क में कटौती का मुद्दा कई बार उठा चुके हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो नए सिस्टम में 1600 सीसी से अधिक की बाइक पर आयत कर को 10 प्रतिशत से भी कम किया गया है। इससे पहले सभी इंजन क्षमता के कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के आयात पर शुल्क को 100 फीसदी से घटा कर 50 फीसदी कर दिया गया है।
भारत हार्ले बाइक्स के लिए एक बड़ा बाजार है और बीते साल हमारे देश में 147 करोड़ रुपए कीमत की इन बाइक्स को खरीदा गया है ।
Updated on:
18 Feb 2020, 1:49 PM IST
Published on:
18 Feb 2020, 1:46 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.