
cadillac limousine
नई दिल्ली : 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप भारत आने वाले हैं, ट्रंप की इस यात्रा के लिए तैयारी जोर-शोर से हो रही है। जहां भारत में ट्रंप के आने में अभी थोड़ा वक्त है वहीं ट्रंप की कार भारत पहुंच चुकी है। जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति भारत की सड़कों पर अपनी खास लिमोजीन कार में सफर करेंगे । क्या है ट्रंप की कार में खास जिसकी वजह से वो सिर्फ उसी कार में सफर करेंगे । चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें-
राष्ट्रपति ट्रंप की कार का नाम दि बीस्ट है और ये कैडेलिक की आर्म्ड लिमोजीन है। जनरल मोटर्स ने इस कार को खासतौर पर प्रेसीडेंट की सेफ्टी के मद्देनजर बख्तरबंद किया गया है। कैडेलिक लिमोजीन को पहली बार 2009 में शामिल किया गया था, इसके बाद यूएस सीक्रेट सर्विस द्वारा 2018 में इसके नए और ज्यादा सुरक्षित वेरिएंट को राष्ट्रपति के काफिल में शामिल किया गया है।
इस कार की सबसे खास बात ये है कि इमरजेंसी सिचुएशन में ये कार हॉस्पिटल का काम भी कर सकती है। कार में राष्ट्रपति के लिए ब्लड बैंक और हार्ट अटैक से बचाने के लिए वाइब्रेटर मशीन की भी सुविधा होती है। कार में हॉट लाइन की व्यवस्था जो कभी भी बंद नहीं हो सकती है और सीधा पेंटागन हाउस से कनेक्ट करती है।
Updated on:
18 Feb 2020, 12:51 PM IST
Published on:
18 Feb 2020, 12:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.