4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karizma के बाद Xtreme को भी बंद कर रही हीरो मोटोकॉर्प, कम बिक्री बनी वजह

दरअसल बिक्री ना होने की वजह से ही कंपनी ने इस बाइक की बिक्री बंद करने का फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 18 Feb 2020, 12:11 PM IST

Hero Xtreme Sports Production Stops

Hero Xtreme Sports Production Stops

नई दिल्ली: अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि Hero Motocorp अपनी करिज़्मा ( Hero Karizma ZMR ) मोटरसाइकल को बंद करने जा रही है। इस बाइक के बंद होने की ख़बरों के बीच अब कंपनी Hero Xtreme Sports बाइक को भी बंद करने जा रही है। दरअसल बिक्री ना होने की वजह से ही कंपनी ने इस बाइक की बिक्री बंद करने का फैसला लिया है।

BS4 कारों पर मिल रहा पूरे 5 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, 1 अप्रैल से पहले खत्म करना है स्टॉक

कुछ सालों से लगातार इस बाइक के डिमांड घटती जा रही है जिसे देखते हुए कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया है। हीरो करिज़्मा का प्रोडक्शन बंद करने के पीछे भी कम डिमांड को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है।

बिक्री की बात करें तो कंपनी ने नवंबर 2019 में Xtreme की 1,237 यूनिट्स डीलरशिप्स में डिस्पैच की थीं। Xtreme Sports बाइक में 149.2cc, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 15.6bhp पावर और 13.50Nm टॉर्क जनरेट करता है।

हाईटेक गैजेट्स से कारों की सुरक्षा में सेंध लगा रहे चोर, ऐसे रख सकते हैं सुरक्षित

BS6 बाइक्स की नई रेंज लाएगी कंपनी

हीरो मोटोकॉर्प मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी नई BS6 रेंज भी पेश कर सकती है। कंपनी नवंबर 2019 में स्प्लेंडर iSmart BSVI लॉन्च कर चुकी है। यह कंपनी की पहली BSVI बाइक थी। भारत में अब BSVI नॉर्म्स लागू होन में 4 महीने बचे हैं। आने वाले समय में और BSVI कंप्लायंट बाइक्स बाजार में दस्तक देंगी। कंपनी ने कुछ महीने पहले ऐलान किया था कि हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट कंपनी की पहली बीएस6 बाइक होगी। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये है।