कार रिव्‍यूज

इतनी बड़ी इस कार में आसानी से बैठ सकते हैं 7 लोग, कीमत भी है बेहद ही कम

MPV में एक साथ बैठ सकते हैं 7 लोग भारत में मौजूद हैं अच्छी MPV के ऑप्शंस इन MPV कारों की कीमत है बेहद ही कम
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2019, 3:39 PM IST
cheap mpv

नई दिल्ली: भारत में लोग ज्यादातर लोग अपनी फैमिली के लिए कार खरीदते हैं जिससे कहीं भी जाना पड़े तो एक साथ ही सबको बिठाया जा सके, ऐसे में भारत में ज्यादा तो नहीं लेकिन फिर भी कई अच्छी फैमिली कारों के ऑप्शन मिल जाते हैं जिनमें आसानी से 7 लोग बैठ जाते हैं साथ ही इन कारों में सामान रखने के लिए भी अच्छा-खासा स्पेस मिल जाता है। तो चलिए आज इस खबर में जानते हैं कि कौन सी है वो 7 सीटर कारें जिन्हें आप बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Maruti Ertiga : सेगमेंट की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा एक mpv ( मल्टी पर्पज वेहिकल ) है, एमपीवी की ख़ास बात ये होती है कि इसमें आसनी से 7 लोग बैठ सकते हैं। इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शन मिलता है ऐसे में इसका पेट्रोल इंजन 1.4 लीटर का है जो 91bhp की पावर देता है। यह कार 17 kmpl का माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर का इंजन लगा है जो 88bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। यह इंजन 24 किलोमीटर का माइलेज देती है। अर्टिगा की शुरूआती कीमत 8 लाख 27 हजार रुपए से शुरू होती है।

Datsun Go Plus : आपको बता दें कि फैमिली को एक साथ बिठाने के लिए ये एक बेहतरीन MPV है जिसमें आपको स्पेस की कोई दिक्कत ही नहीं होती है क्योंकि इस कार में आप आसानी से 7 लोगों को बैठा सकते हैं। इस कार की कीमत महज 4 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 68bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इतना ही नहीं बल्कि MPV होने के बाद भी ये कार 19 kmpl का जबरदस्त माइलेज देती है।

Renault Lodgy : रीनॉल्ट की लॉजी भी एक MPV है और इसमें आसानी से 8 लोगों के बैठने लायक जगह होती है। इस कार की कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में अगर आपको फैमली भी बड़ी है तो ये कारें आपके लिए बिल्कुल ठीक रहेंगी।

Published on: