कार रिव्‍यूज

इलेक्ट्रिक कार मालिकों को टोल प्लाजा पर मिलेगा ये खास फायदा, होगी लाखों की बचत

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को टोल टैक्स में मिलेगी ये खास रियायत. इन वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही है ये कदम  
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2019, 4:58 PM IST
toll.jpg

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं बना चुकी है इसके अलावा टैक्स में भी छूट दी जा रही है। अब इलेक्ट्रिक कार मालिकों को सरकार एक और फायदा देने जा रही है। दरअसल सरकार का प्लान है कि टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल राशि में कुछ छूट दी जाए।

आधा देना पड़ेगा टोल-

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई पॉलिसी पर काम कर रहा है। जिसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल फीस में 50 फीसदी की छूट दी जा सकती है। यानि कंवेशनल कार मालिकों की अपेक्षा इलेक्ट्रिक कार मालिकों को 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाली यह छूट पॉलिसी के लागू होने के बाद पहले पांच साल के लिए ही होगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रस्तावित टोल पॉलिसी का ड्राफ्ट विचार-विमर्श के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा है, जिसके जल्द ही गडकरी की अनमुति मिलने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि NHAI ने इस पॉलिसी में और भी कई बदलाव किए हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट देना प्रमुख है।

NHAI को होगा नुकसान- हालांकि NHAI ने टोल शुल्क में इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट देने का सुझाव दिया है, लेकिन इन रियायतों से NHAI को नुकसान भी उठाना पड़ेगा।

Updated on:
11 Oct 2019, 4:58 PM IST
Published on: