कार रिव्‍यूज

Hyundai ने दिखाई i10 के स्पोर्टी वर्जन की पहली झलक, यहां जानें इसके फीचर्स और माइलेज

hyundai grand i10 का स्पोर्टस वर्जन कंपनी ने लोगों के सामने पेश किया है। कार के फीचर्स और लुक्स लोगो को इस कार के लिए उत्साहित कर सकते हैं लेकिन
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2019, 12:47 PM IST
hyundai-i10-n-line-dash.jpg

नई दिल्ली: Hyundai ने अपनी पाप्युलर कार i10 का स्पोर्ट्स वर्जन पेश किया है। फ्रैंकपर्ट मोटर शो में कंपनी ने इस कार की पहली झलक दिखाई है। आपको मालूम हो कि इस कार में यूरोप के हिसाब से कुछ बदलाव किये गए हैं।

लुक्स - Hyundai i10 n line देखने में बाकी रेंज से काफी अलग है और इस कार में नए डिजाइन की ग्रिल, 16-इंच के अलॉय वील्ज और ऐंगुलर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं ।वहीं केबिन की बात करें तो इसकी स्टीयरिंग वील और गियर-शिफ्ट लीवर पर 'N' ब्रैंडिंग, मेटल पेडल्स और अपग्रेडेड सीट्स मिलेंगी।

इंजन और स्पेसीफिकेशन- Hyundai i10 n line को 2 इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। एक 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 82 bhp का पावर और 112 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 99hp का पावर और 172Nm टॉर्क जनरेट करता है। टर्बोचार्ज्ड इंजन वेरिएंट इस मॉडल का सबसे पॉवरफुल वेरिएंट है।

लॉन्चिंग- अगले साल की दूसरी तिमाही में इस कार को यूरोप में लॉन्च कर दिया जाएगा लेकिन कंपनी ने अभी तक भारत में इस कार की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आपको मालूम हो कि hyundai ने हाल ही में Grandi10 neos को भारत में लॉन्च किया है जो इस कार की थर्ड जनरेशन है।

Updated on:
11 Sep 2019, 12:47 PM IST
Published on: