
नई दिल्ली: हमारे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए काफी कोशिशें की जा रही है। ऐसे में लगभग सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक कार और बाइक्स को लॉन्च कर रही है। इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन सेगमेंट मे कई स्टार्टअप भी कदम रख चुके हैं यानि 2 व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में काफी कंपटीशन है। ये कंप्टीशन Gemopai Electric ने और बढ़ा दिया है । दरअसल कंपनी ने Gemopai Astrid Lite नाम से लॉन्च किए गए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 79,999 रुपये है।
फीचर्स - इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस स्टार्ट और यूएसबी पोर्ट, कलर एलईडी डिस्प्ले, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। ऐस्ट्रिड लाइट के फ्रंट में disc और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें साइड स्टैंड सेंसर, ऐंटी थेफ्ट सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक असिस्ट ब्रेक सिस्टम (EABS) मौजूद हैं। इसमें राइडिंग के लिए 3 मोड्स- सिटी, स्पोर्ट और इकनॉमी दिए गए हैं।
बैटरी और पॉवर- ऐस्ट्रिड लाइट इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2,400 वॉट का इलेक्ट्रिक मोटर और 1.7 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इस बैटरी को आप घर पर भी चार्ज कर सकते हैं। और चार्ज करने के लिए इसकी बैटरी को आप निकाल सकते हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में एक एक्स्ट्रा बैटरी लगाने का भी ऑप्शन दिया गया है, जिससे इसकी रेंज 150-180 किलोमीटर तक हो जाएगी।
माइलेज- एक बार फुल चार्ज करने पर ये स्कूटर 75 से 90 किलोमीटर तक चलेगा, वहीं टॉप स्पीड की बात करें तो ये स्कूटर 65 किलोमीटर की स्पीड से चल सकता है।
बुकिंग- इस स्कूटर की बुकिंग शुरू हो चुकी है। 5 हजार रुपये में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक किया जा सकता है और अक्टूबर से इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
Updated on:
11 Sep 2019, 11:37 AM IST
Published on:
11 Sep 2019, 11:37 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.