
नई दिल्ली : Toyota इस साल 2 नई गाड़ियां मार्केट में लॉन्च करने वाली है लेकिन इन दोनों में सेे सभी की निगाहें toyota Fortuner TRD पर हैं क्योंकि ये फॉर्च्यूनर का स्पोर्टियर वर्जन है। ये कार 12 सितंबर को लॉन्च होने वाली है ।
आपको बता दें कि trd टोयोटा की सहायक कंपनी है जो प्रदर्शन को बढ़ाने और टोयोटा कारों को संशोधित करने पर काम करती है। चलिए आपको बताते है कि फॉर्च्यूनर का Trd वर्जन किस तरह से खास है।
पॉवर और इंजन- फॉर्च्यूनर की टीआरडी ट्रिम टॉप-एंड वैरिएंट पर आधारित होगी। इसमें 2.8 लीटर -4 सिलेंडर जीडी टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 6 स्पीड मैनुअल और टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मानक के अनुरूप होने की उम्मीद है। इसका इंजन 174 बीएचपी के साथ 450 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। और बुलेटप्रूफ होने की वजह से इसे मार्केट में काफी सुरक्षित माना जाता है।
लुक्स- लुक्स की बात करें तो इसके दरवाजों पर लाल और काले रंग का इस्तेमाल किया गया है । इसमें रिवाइज्ड फ्रंट और रियर बंपर, रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, रिफ्रेश्ड अलॉय व्हील्स, रेन विज़र्स, टीआरडी बैजिंग इन रेड और फॉक्स स्किड प्लेट्स जैसे फ्रंट और रियर में कुछ ब्यूटीफुल अपडेट्स को उपलब्ध कराया जाएगा।
कीमत- भारत में फॉर्च्यूनर के टीआरडी वेरिएंट की कीमत लगभग 33 लाख रूपए एक्स-शोरूम होने की उम्मीद है।
Updated on:
10 Sep 2019, 2:04 PM IST
Published on:
10 Sep 2019, 2:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.