कार रिव्‍यूज

Hyundai ने दिखाई सब कॉम्पैक्ट सेडान Aura की पहली झलक, कंपनी ने जारी किया स्केच

19 दिसंबर को पेश होगी Hyundai Aura कंपनी ने जारी किया स्केच
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2019, 11:52 AM IST
Hyundai Aura
Hyundai aura

नई दिल्ली: 19 दिसंबर को Hyundai अपनी नई सब कॉम्पैक्ट सेडान कार Aura को दुनिया के सामने पेश करने वाला है लेकिन उसके पहले ही कंपनी ने इस कार का ऑफिशियल स्केच जारी कर इसकी पहली झलक लोगों को दिखा दी है। स्केच देखकर साफ कहा जा सकता है कि ये कार hyundai की Grand I10 Neos से इंस्पायर्ड है। aura का लुक और डिजाइन फ्यूचरिस्टिक, प्रोग्रेसिव और स्पोर्टी है।

कंपनी का कहना है कि ऑरा का डिजाइन चार फंडामेंटल एलिमेंट्स का तालमेल है, जिनमें प्रपोर्शन, आर्किटेक्चर, स्टाइलिंग और टेक्नोलॉजी शामिल हैं। सेक्च देखकर इस कार के इंटीरियर और इंजन तो नहीं लेकिन डिजाइन का पूरी तरह से खुलासा हो गया है। ऑरा में नए डायमंड कट अलॉय वील्ज मिलेंगे। इसके अलावा केसकेडिंग फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड बुमेरंग शेप डीआरएल, ट्राइंग्युलर फॉग लैम्प, प्रोजेक्टर हैडलैम्प और मस्क्युलर बोनट की वजह से ये देखने में काफी हद तक ग्रैंड नियोस की तरह दिखती है। वहीं पीछे की तरफ इस कार में दिए गए फ्लोटिंग सी-पिलर और सिग्नेचर लाइट्स के साथ बड़ी एलईडी टेललाइट्स कार को प्रीमियम टच देते हैं।

3 इंजन ऑप्शन में आएगी ये कार-

Aura तीन इंजन ऑप्शन में आएगी, इसके तीनों इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होंगे। इन तीनों इंजन में से 2 पेट्रोल और 1 डीजल ऑप्शन में होगा। तीनों इंजन में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.2-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ऑरा का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन Hyundai Venue से लिया जाएगा। AURA देश की पहली सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार होगी, जिसमें बीएस6 कम्प्लायंट टर्बोचार्ज्ड-पेट्रोल इंजन होगा। इस कार में कंपनी 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी से लैस ऑप्शन देगी । ये तो बात हुई पॉवर की चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर इस कार के डिजाइन और लुक्स के बारे में ।

इन कारों को देगी टक्कर- मारुति डिजायर ( maruti dzire), होंडा अमेज ( honda amaze ), फॉर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर जैसी कारों को टक्कर देगी।

कीमत- कीमत के बारे में अभी तक किसी भी प्रकार का खुलासा नहीं हुआ है।

Updated on:
17 Dec 2019, 11:52 AM IST
Published on: