कार रिव्‍यूज

S Presso को टक्कर देगी hyundai की ये छोटी suv, कंपनी ने काम किया शुरू

hyundai की आने वाली कार की पॉप्युलरिटी को देखकर एक नई माइक्रो suv लाने का प्लान कर रही है। कंपनी ने अपनी इस कार पर काम भी शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2019, 11:35 AM IST
hyundai_upcomng_suv.jpg

नई दिल्ली: Maruti 30 सितंबर को अपनी नई कार Spresso को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही इस कार को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। Maruti Suzuki S-Presso की इस बढ़ती पॉप्युलरिटी को देखते हुए hyundai ने भी माइक्रो suv लॉन्च करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि hyundai की ये माइक्रो suv सीधै तौर पर Maruti Suzuki S-Presso को टक्कर देगी।

'AX' कोडनेम से शुरू हुआ काम

Hyundai ने अपनी इस suv पर काम करना शुरू कर दिया है । कंपनी ने फिलहाल इसे AX कोडनेम दिया है और इस कार की टोटल 70000 यूनिट्स बनाई जाएंगी। इसके सिवाय इस कार के बारे में फिलहाल और जानकारियां अभी आनी बाकी हैं। फिलहाल आपको बता दें कि ये कार भारत के सिवाय बाकी देशों में भी बेची जाएगी । फिलहाल इस कार के बारे में डीटेल जानकारी भले न मिली हो लेकिन इसकी कंप्टीटर कार Maruti Suzuki S-Presso के बारे में कमोबेश सारी जानकारी आ चुकी है। 5 सिंतंबर से इस कार की बुकिंग शुरू हो जाएगी और 30 को इसकी लॉन्चिंग तय है ।

जानकारों की मानें तो अपनी किफायती कीमत और शानदार फीचर्स और माइलेज की वजह से लोग इस कार को लोग लॉन्चिंग से पहले ही काफी पसंद कर रहे हैं अब देखना होगा कि मंदी के दौर में आने वाली ये कार बिक्री के मामले में कैसी प्रूव होती है। एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का बीएस6 पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 68hp का पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन का बीएस4 वर्जन 23.95 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

Updated on:
21 Sep 2019, 11:35 AM IST
Published on: