
नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर में आजकल Maruti S Presso के चर्चे बहुत ज्यादा हैं। इस कार की लॉन्चिंग 30 सितंबर को होनी है लेकिन उससे पहले ही इस कार के फीचर्स और बाकी कई सारी डीटेल्स पहले से ही सामने आ चुकी है। यानि लोग बेसब्री से इस कार की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इस कार की बुकिंग की डेट का ऐलान कर दिया है।
मारुति एस-प्रेसो की बुकिंग भारत में 25 सितंबर से शुरु होने वाली है। लेकिन इससे पहले भी कई डीलर्स द्वारा बुकिंग लेनी शुरू हो चुकी है, यानि आधिकारिक रूप से बुकिंग शुरू होने पर पहले से बुकिंग कर चुके ग्राहकों को वरीयता दी जाएगी।
आपको बता दें मारुति एस-प्रेसो भारतीय बाजार में कंपनी की लेटेस्ट मॉडल होने वाली है। कंपनी इसे अपने लाइनअप में ऑल्टो के10 के ऊपर रखने वाली है। मारुति एस-प्रेसो को एसयूवी जैसा डिजाइन दिया गया है।
4 वेरिएंट्स में लॉन्च होगी कार- कंपनी मारुति एस-प्रेसो को चार वैरिएंट स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई तथा वीएक्सआई+ में लॉन्च करेगी । इस मॉडल के चारों वेरिएंट में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा, ये वही इंजन है जो Alto k10 में दिया गया है। यह इंजन 68 बीएचपी का पॉवर व 90 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स लगाया जाएगा, इसके साथ ही इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। मारुति सुजुकी इस इंजन को बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुसार उतारने वाली है।
माइलेज- ये कार एक लीटर पेट्रोल में 24.07 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। हाल में कंपनी ने कहा है कि वह अपनी सभी छोटी कारों का सीएनजी वेरियंट लाएगी। इसलिए ये कार सीएनजी ऑप्शन में भी लॉन्च होने की उम्मीद है ।
कीमत- भारत में मारुति एस-प्रेसो की शुरूआती कीमत 3 से 3.5 लाख रुपये हो सकती है।
Updated on:
20 Sep 2019, 1:56 PM IST
Published on:
20 Sep 2019, 1:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.