कार रिव्‍यूज

माइलेज के मामले में सब पर भारी है ये भारतीय SUV, कच्ची सड़क और पहाड़ी रास्तों को मिनटों में कर लेती है पार

विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियों को एसयूवी के मामले में टक्कर देने के लिए महिंद्रा थार (Mahindra Thar) सबसे ज्यादा बेहतरीन गाड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 2:47 PM IST
Mahindra Thar
माइलेज के मामले में सब पर भारी है ये भारतीय SUV, कच्ची सड़क और पहाड़ी रास्तों को मिनटों में कर लेती है पार

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा इकलौती ऐसी कंपनी है जो एसयूवी के मामले में विदेशी कंपनियों को टक्कर देती है। लैंड रोवर, टोयोटा, मर्सिडीज और फोर्ड जैसी कंपनियों को एसयूवी बनाने के मामले में महिंद्रा ने ही टक्कर दी है। आज हम आपको एक ऐसी गाड़ी के बारे में बता रहे हैं जो कम रुपये में महंगी से महंगी एसयूवी को मात देने की क्षमता रखती है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस गाड़ी में 2498 सीसी का 4 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया गया है जो कि 105 बीएचपी की पावर और 247 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस एसयूवी में 6 लोगों के बैठने के लिए सीटिंग स्पेस दिया गया है। 4 व्हील ड्राइव वाली इस एसयूवी में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। आकार की बात की जाए तो इस एसयूवी का व्हीलबेस 2430 मिमी, फ्रंट ट्रेड 1445 मिमी, रियर ट्रेड 1346 मिमी, ग्राउंड क्लेरेंस 200 मिमी है।

माइलेज
माइलेज की बात की जाए तो ये गाड़ी प्रति लीटर में हाइवे में 18.06 किमी और सिटी में 15.03 किमी का माइलेज देती हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.9 लाख रुपये है।

आज के समय में थार को मॉडिफाई करवाने का ट्रेंड चल रहा है और आप अक्सर सड़कों पर मॉडिफाइड थार के अलग-अलग मॉडल्स देखते होंगे। अगर आप महिंद्रा थार को मॉडिफाई करवाना चाहते हैं तो बाजार में आपको बहुत सी मॉडिफिकेशन कंपनी मिल जाएंगी जो थार को अलग-अलग तरीके से मॉडिफाई करती हैं।

इस गाड़ी को खासतौर वो लोग खरीदते हैं, जिन्हें ऑफ रोड ड्राइविंग का ज्यादा शौक होता है। थार एक ऐसी गाड़ी है जो पहाड़ों या ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर बहुत सी आसानी से चल लेती है। आप भी ऐसा ही शौक रखते हैं कुछ दुनिया से अलग गाड़ी चलाना चाहते हैं तो महिंद्रा थार से ज्यादा अच्छा विकल्प बाजार में मौजूद नहीं है।

Updated on:
25 Jul 2018, 2:47 PM IST
Published on: