बाइक में सामान्य एयर की जगह अगर आप नाइट्रोजन गैस डलवाएंगे तो उससे टायर ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। जी हां नाइट्रोजन गैस टायर में रबर की वजह से कम बढ़ती है जबकि सामान्य एयर ज्यादा बढ़ने लग जाती है। नाइट्रोजन की वजह से टायर में प्रेशर ठीक रहता है। विज्ञान के अनुसार, जब बाइक के टायर में नाइट्रोजन गैस डाली जाती है तो इससे अंदर के ऑक्सीजन खत्म होकर पानी नष्ट हो जाता है। एक तरह ये कह सकते हैं कि नाइट्रोजन डलवाने से टायर के साथ-साथ रिम भी सेफ रहते हैं। अधिकतर रेसिंग कारों के टायर्स में नाइट्रोजन गैस भरी जाती है ताकि गर्मी में टायर बिल्कुल सेफ रहें।