8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fortuner को धूल चटाने बाजार में आ रही है Mahindra XUV700, कीमत होगी आपकी सोच से भी कम

महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700) में 2.2 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा जो कि 187 एचपी की पावर जनरेट करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 24 Jul 2018, 3:19 PM IST

Mahindra XUV700

Fortuner को धूल चटाने बाजार में आ रही है Mahindra की ये SUV, कीमत होगी आपकी सोच से भी कम

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा जल्द ही अपनी लेटेस्ट गाड़ी महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700) लॉन्च वाली है। महिंद्रा एक्सयूवी 700 को बहुत बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है और जल्द ही बाजार में इसे लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस एसयूवी का इंतजार बहुत लंबे समय से किया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.2 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा जो कि 187 एचपी की पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इंजन को 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- मात्र 5.95 लाख रुपये में मिल रही है 80 लाख वाली Hummer, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश

फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में 9 एयरबैग्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडवांस्ड एमरजेंसी ब्रैकिंग और एक्टिव रोल-ऑवर प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इंटीरियर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 9.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वाई-फाई सपोर्ट और 10.1 इंच का टचस्क्रीन और जॉन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28 किमी से ज्यादा का माइलेज

मिली जानकारी के अनुसार, एक्सयूवी 700 इस साल के आखिर तक या फिर अगले साल के शुरू में लॉन्च हो सकती है। माइलेज की बात की जाए तो एसयूवी प्रति लीटर में 15 किमी का दमदार माइलेज देती है। महिंद्रा की इस एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस और सीटिंग सिस्टम फॉर्च्यूनर जैसा है।

बाजार में इन कारों से होगा मुकाबला
बाजार में लॉन्च होने के बाद महिंद्रा एक्सयूवी 700 का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) से होगा।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत फॉर्च्यूनर से कम हो सकती है। अब देखते हैं कि लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।