लुक
लुक की बात की जाए तो इस बाइक पर यूनिक सीरियल नंबर, फ्यूल टैंक पर पैराशूट रेजीमेंट वाला पेगासस निशान और रॉयल एनफील्ड बैजेज दिए जाएंगे। फीचर्स की बात करें तो किकस्टार्ट लिवर, फुट पेग्स, लैदर स्ट्रैप के साथ एयर फिल्टर ब्रास बकल्स, रिम्स, कैनवस पैनियर्स, ब्राउन हैंडलबार ग्रिप्स और हैडलाइट बेजल विद क्रॉम दिए जाएंगे।