8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 2.5 लाख रुपये में मिल रही है ये हाइटेक कार, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट कम है तो आपके लिए दैटसन रेडी गो (Datsun redi-GO) सबसे ज्यादा बेहतरीन कार साबित हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 24 Jul 2018, 9:03 AM IST

Datsun redi-GO

मात्र 2.5 लाख रुपये में मिल रही है ये हाइटेक कार, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश

आज के समय में जब भी कोई इंसान कार लेना जाता है तो सबसे पहले वो एक बजट तैयार करता है और उसके हिसाब से कार खरीदता है। बजट कम होने की वजह से इंसान कई बार सोचता है कि इतने में नई कार तो आएगी नहीं तो पुरानी कार ही खरीद ली जाए, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बता रहे हैं जो पुरानी कार की कीमत में मिल रही है। जी हां और ये कार अपनी कीमत अधिक वाली कारों को लुक्स को फीचर्स में मात भी देती है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

आज हम दैटसन रेडी गो (Datsun redi-GO) की बात कर रहे हैं, जो कि भारत की सबसे ज्यादा किफायती कार है। ये एक ऐसी कार है जो कि कीमत में बहुत ज्यादा सस्ती है और फीचर्स में बहुत ज्यादा हाइटेक है। वहीं अगर इसका मैंटेनेंस देखा जाए तो ये कार बहुत बेहतरीन है, क्योंकि इसका माइलेज तो शानदार है ही और इसकी सर्विस भी काफी कम रुपये में हो जाती है।

ये भी पढ़ें- मात्र 5.95 लाख रुपये में मिल रही है 80 लाख वाली Hummer, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 799 सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 53.64 बीएचपी की पावर और 72 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार में 5 लोगों के बैठने के लिए सीटिंग सिस्टम दिया गया है। अगर माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में पेट्रोल में 22.7 किमी का माइलेज दे सकती है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाली ये कार 2 व्हील ड्राइव है।

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28 किमी से ज्यादा का माइलेज

फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में फ्रंट पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, डिजिटल क्लॉक, और इलेक्ट्रॉनिक मल्टी-ट्रिपमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंटीरियर की बात की जाए तो इस कार का इंटीरियर काफी शानदार है अंदर ब्लैक व्यू है, 3 स्पॉक स्टीयरिंग व्हील, सिल्वर फिनिश जैसा डिजाइन दिया गया है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है।