कार रिव्‍यूज

महज 3.69 की है मारुति की ये कार, छोटी फैमिली के लिए है बिल्कुल परफेक्ट

ये कार बेहद ही किफायती है साथ ही साथ बेहद हल्की और हाईटेक फीचर्स से लैस है। ये कार आसानी से किसी भी बजट में फिट हो जाती है। तो आज हम आपको इस कार की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2020, 4:33 PM IST
Cheap Car
Cheap Car

नई दिल्ली: अगर आप सस्ती कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको Maruti S-Presso के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे साल 2019 में लॉन्च किया गया है। ये कार बेहद ही किफायती है साथ ही साथ बेहद हल्की और हाईटेक फीचर्स से लैस है। ये कार आसानी से किसी भी बजट में फिट हो जाती है। तो आज हम आपको इस कार की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti Suzuki S-Presso में 998cc का BS-6 इंजन लगाया गया है जो कि 5500 rpm पर 50kw की मैक्सिमम पावर और 3500 rpm पर 90Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा कार में AGS ( Auto Gear Shift ) दिया गया है जो इसे एक फ्यूचर कार वाला फील देता है।

एस-प्रेसो की ख़ास बात ये है कि इसमें heartect platform पर बनाया गया है जिससे ये बेहद ही हल्की होने के साथ ही बेहद ही मजबूत भी होगी। इस कार में ऐसी मजबूती मिलेगी जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं मिलती है। इस प्लेटफॉर्म वजह से ये कार बेहद ही सुरक्षित भी हो जाती है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें कठोर ब्लैक बंपर, बॉडी क्लैडिंग, सी-शेप्ड टेललाइट्स, बॉडी-कलर्ड ORVMs, 14-इंच के व्हील्स के साथ कवर्स और एक ब्रश्ड सिल्वर फिनिश ग्रिल दी गई है।

डाइमेंशन

इस कार की लंबाई 3565 mm, चौड़ाई 1520 mm, ऊंचाई (Std., LXi)1549mm (VXi, VXi+) 1564mm, व्हीलबेस 2380mm, यह एक 5 सीटर कार है जिसमें 27 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे ये कार लंबी दूरी तय करने में सक्षम है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो S-Presso के टॉप मॉडल (VXi+ MT / VXi+ AGS) में पैदल यात्री प्रोटेक्शन, क्रैश कंपलाइंस, इम्मोबिलाइजर, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक सेंट्रल डोर लॉकिंग, पैसेंजर साइड एयरबैग, सीबेल्ट प्री-टेंशनर एंड फोर्स, लिमिटर (ड्राइवर+को-ड्राइवर), लो फ्यूल वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो), डोर अजर वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो) और पार्किंग ब्रेक वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स इस कार में बैठनेवाले और इसे चलाने वाले की सेफ्टी को सुनिश्चित करते हैं।

माइलेज

इस कार के अलग-अलग वेरिएंट्स के माइलेज को देखें तो ये कार 21.4 kmpl से 21.7 kmpl का माइलेज देती है जिससे। ये माइलेज आपको तब मिलेगा जब आप लंबे रुट पर ट्रैवेल करते हैं। शहरी सड़कों पर इस कार का माइलेज थोड़ा कम भी हो सकता है।

कीमत

Maruti Suzuki S-Presso Std वेरिएंट - 3,69,000 रुपये ( एक्स शोरूम )

Published on: