4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट है ये बाइक गैजेट्स, 500 से शुरू होती है कीमत

अगर आप बाइक से जुड़ी हुई कुछ चीज़ें भी अपने साथ रखेंगे तो आपकी राइड का एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाएगा। तो आज इस खबर में हम आपको उन ज़रूरी गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बाइक राइडिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 19 Jan 2020, 3:03 PM IST

Bike Adventure Gadgets

Bike Adventure Gadgets

नई दिल्ली: कई ऐसे लोग हैं जो बाइक से ही एडवेंचर पर जाना पसंद करते हैं। लॉन्ग एडवेंचर राइड पर जाने के लिए पहले से काफी तैयारी की ज़रूरत होती है जिसमें लोग खाने पीने का सामान भी लेकर चलते हैं लेकिन अगर आप बाइक से जुड़ी हुई कुछ चीज़ें भी अपने साथ रखेंगे तो आपकी राइड का एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाएगा। तो आज इस खबर में हम आपको उन ज़रूरी गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बाइक राइडिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं।

टाटा की इस धाकड़ SUV की खरीद पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

बाइक फोन चार्जर : बाइक फोन चार्जर आपकी बाइक में फिट हो जाता है। इसे आपको बाहर से इंस्टाल करवाना पड़ता है। इस बाइक चार्जर को आप बड़ी आसानी से 1500 से 2000 रुपये में खरीद सकते हैं। इस चार्जर की मदद से आप कहीं भी अपने फ़ोन को चार्ज कर सकते हैं और बाइक चलाते समय भी आप अपने फोन को इस चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। ये चार्जर तब सबसे ज्यादा काम आता है जब आप ऐसी जगह पर होते हैं जहां फ़ोन चार्जिंग की कोई व्यवस्था नहीं होती है।

बाइक फ्लैश लाइट : बाइक फ्लैश लाइट बेहद ही पावरफुल ह्वाइट एलईडी लाइट होती है जो अलग से इंस्टाल करवाई जाती है। इस फ्लैश लाइट की रेंज कई किलोमीटर तक होती है। ये फ्लैश लाइट सड़क पर दूर तक देखने में मदद करती है। इस लाइट की कीमत 500 रुपये से 1500 रुपये के बीच होती है। एडवेंचर के दौरान आप इस फ्लैश लाइट की मदद से किसी एडवेंचर से बच सकते हैं।

इन फीचर्स के बगैर चला रहे हैं कार तो हो जाए सावधान, एक्सीडेंट के समय रहता है जान का ख़तरा

एक्सेसरीज होल्डर : जब आप बाइक चला रहे होते हैं तो आपको कुछ चीज़ों को सुरक्षित रखना होता है। इन चीज़ों को आप एक्सेसरीज़ होल्डर में रख सकते हैं। इस होल्डर में आपका सामान सुरक्षित भी रहता है साथ ही पूरी तरह से वाटरप्रूफिंग भी मिलती है। इस होल्डर को आप 300 से 500 रुपये में खरीद सकते हैं।