4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाटा की इस धाकड़ SUV की खरीद पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

ये एसयूवी है टाटा नेक्सॉन Tata Nexon जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। ये कार ना सिर्फ काफी सस्ती है बल्कि ये बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लैस है। तो चलिए जानते हैं कि इस कार पर क्या ऑफर है और इसकी क्या खासियत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 19 Jan 2020, 1:27 PM IST

नई दिल्ली: नया साल शुरू हो चुका है ऐसे में आप अगर नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको Tata की पॉपुलर चीप कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर कंपनी की तरफ से भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये एसयूवी है टाटा नेक्सॉन Tata Nexon जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। ये कार ना सिर्फ काफी सस्ती है बल्कि ये बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लैस है। तो चलिए जानते हैं कि इस कार पर क्या ऑफर है और इसकी क्या खासियत है।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो Tata Nexon में 1497cc का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 3750 Rpm पर 110 Bhp की मैक्सिमम पावर और 1500 -2750 Rpm पर 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

डाइमेंशन

डाइमेंशन के मामले में Tata Nexon की लंबाई 3994mm, चौड़ाई 1811mm, ऊंचाई 1607mm, व्हीलबेस 2498mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 209mm और फ्यूल टैंक 44 लीटर का दिया गया है।

फीचर्स

इस कार के ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो Tata Nexon के फ्रंट Disc ब्रेक दिया गया है और रियर में ड्रम ब्रेक है। वहीं सस्पेंशन के मामले में Tata Nexon के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ इंडीपेंडेंट मैकफर्शन ड्यूल-पाथ स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है और रियर में क्वाइल स्प्रिंग और शॉक एब्स्रोबर के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन है। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, Isofix चाइल्ड एनकरेज सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह कार 6 आकर्षक रंगों के ऑप्शन में आती है।

कीमत और ऑफर

अगर बात की जाए तो Tata Nexon की शुरुआती कीमत 6.73 लाख रुपये है। वहीं ऑफर की बात की जाए तो अगर आप भारतीय बाजार में मौजूद इस सबसे ज्यादा सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ज्यादा किफायती साबित हो सकता है, क्योंकि इस समय कंपनी इसकी खरीद पर 90,000 रुपये की बचत का मौका दे रही है।