4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन फीचर्स के बगैर चला रहे हैं कार तो हो जाए सावधान, एक्सीडेंट के समय रहता है जान का ख़तरा

आप की कार में ये फीचर्स नहीं हैं तो आपको इन्हें बाहर से लगवा लेना चाहिए क्योंकि ये एक्सीडेंट के दौरान आपकी जान बचाते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको कार के इन जरूरी सेफ्टी फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 19 Jan 2020, 12:36 PM IST

Car Safety Features

Car Safety Features

नई दिल्ली: आजकल मार्केट में मौजूद ज्यादातर कारें बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। इन फीचर्स की मदद से आप किसी भी तरह के एक्सीडेंट की स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। हर कार में ये फीचर्स होना बेहद ही जरूरी है और अगर आप की कार में ये फीचर्स नहीं हैं तो आपको इन्हें बाहर से लगवा लेना चाहिए क्योंकि ये एक्सीडेंट के दौरान आपकी जान बचाते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको कार के इन जरूरी सेफ्टी फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

ABS : एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम आजकल कारों में बेहद ही आम हो गया है। दरअसल इस सिस्टम की मदद से आपकी कार तेज़ रफ़्तार में भी कंट्रोल और स्टेबल रहती है। इस स्थिति में ड्रावर और पैसेंजर के लिए कार काफी सुरक्षित बन जाती है। अगर आप की कार में भी ये सिस्टम है तो आप भी जानते होंगे कि ये कितना काम आता है।

रियर पार्किंग सेंसर : नए ड्राइवर्स के लिए ये काफी काम का फीचर होता है।इस फीचर के होने से पीछे की चीजें क्लियर दिखाई पड़ती है और कार के टकराने का खतरा कम होता है।कार में न होने पर आप इसे बाहर से भी लगवा सकते हैं।

ISOFIX mount : घर में छोटा बच्चा हेने पर ये फीचर बहुत काम आता है।अगर आपके साथ कोई बच्चा ट्रैवल करता है तो यह फीचर बहुत जरूरी है। यह कार की पिछली सीट पर लगा होता है जिसमें आप बच्चे को बैठा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से बच्चों को फ्रंट सीट पर बिठाना सेफ नहीं होता।जबकि ISOFIX Mounts में बैठा बच्चा हादसे के वक्त सुरक्षित रहता है। स्विफ्ट और इग्निस जैसी सस्ती रों में यह फीचर मिलता है।

एयरबैग्स : स्पीड के शौकीन लोग कार खरीदते समय स्पीड पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। स्पीड के साथ सिक्योरिटी पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। इसलिए ध्यान से देखें कि कार में कम से कम ड्युअल एय़रबैग हों। एयरबैग हादसे के वक्त ड्राइवर और साथ बैठे पैसेंजर की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

सीटबेल्ट रिमाइंडर : सीटबेल्ट रिमाइंडर उस समय काम करता है जब ड्राइवर सीट बेल्ट नहीं पहनता है या भूल जाता है ऐसे में सीटबेल्ट रिमाइंडर आपको याद दिलाता है जिससे आप सीटबेल्ट वापस पहन सकें और अपने आप को सुरक्षित रख सकें।