कार रिव्‍यूज

थम नहीं रहा Maruti Suzuki S-Presso की बिक्री का सिलसिला, इन फीचर्स की वजह से पसंद कर रहे हैं लोग

S-Presso की लॉन्चिंग से लेकर अब तक मिल रही जबरदस्त बुकिंग्स बेहद ही हाईटेक प्लेटफॉर्म पर तैयार की गए है ये कार इस कार में दिए गए हैं जबरदस्त फीचर्स

2 min read
Dec 01, 2019
Maruti Suzuki S-Presso

नई दिल्ली:Maruti Suzuki ने हाल ही में अपनी माइक्रो एसयूवी S-Presso को भारत में लॉन्च किया है जिसकी बुकिंग्स गोली की रफ़्तार से बढ़ रही है। इस कार की बुकिंग्स 10 हज़ार से भी ऊपर जा चुकी है और ये सिलसिला अभी भी जारी है। आपको बता दें कि मार्केट में मारुती एस-प्रेसो , रेनॉ क्विड को कड़ी टक्कर दे रही है। रेनॉ क्विड एक हैचबैक कार है और इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स एस-प्रेसो वाले हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस कार में ऐसी क्या खासियत है जिसकी वजह से इसकी बिक्री का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti S-Presso में 998cc का BS-6 इंजन लगाया गया है जो कि 5500 rpm पर 50kw की मैक्सिमम पावर और 3500 rpm पर 90Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा कार में AGS ( Auto Gear Shift ) दिया गया है जो इसे एक फ्यूचर कार वाला फील देता है।

एस-प्रेसो की सबसे अच्छी बात ये है कि ये बेहद ही हल्की है और इसके पीछे वजह ये है कि इसे heartect platform पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म की वजह से ही ये कार हल्की हो जाती है लेकिन इसकी मजबूती कई गुना बढ़ जाती है। हल्की होने की वजह से इस कार को चलाना काफी बेहतरीन अनुभव होता है। ऐसे में ये कार बेहतरीन हैंडलिंग के साथ सड़क पर अच्छी पकड़ भी देती है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो S-Presso के टॉप मॉडल ( VXi+ MT / VXi+ AGS ) में पैदल यात्री प्रोटेक्शन, क्रैश कंपलाइंस, इम्मोबिलाइजर, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक सेंट्रल डोर लॉकिंग, पैसेंजर साइड एयरबैग, सीबेल्ट प्री-टेंशनर एंड फोर्स, लिमिटर (ड्राइवर+को-ड्राइवर), लो फ्यूल वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो), डोर अजर वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो) और पार्किंग ब्रेक वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स इस कार में बैठनेवाले और इसे चलाने वाले की सेफ्टी को सुनिश्चित करते हैं।

माइलेज

इस कार के अलग-अलग वेरिएंट्स के माइलेज को देखें तो ये कार 21.4 kmpl से 21.7 kmpl का माइलेज देती है जिससे। ये माइलेज आपको तब मिलेगा जब आप लंबे रुट पर ट्रैवेल करते हैं। शहरी सड़कों पर इस कार का माइलेज थोड़ा कम भी हो सकता है।

कीमत

अगर बात करें इस कार की कीमत की तो मारुति एस-प्रेसो को दिल्ली में 3.69 लाख से 4.91 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Published on:
01 Dec 2019 11:12 am
Also Read
View All

अगली खबर