कार रिव्‍यूज

मात्र 10 दिन में 8000 बुकिंग के साथ Mg Hector ने फिर बनाया रिकॉर्ड

एमजी हेक्टर की बुकिंग फिर हुई शुरू शानदार रहा 10 दिनों में रेस्पॉन्स
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2019, 1:55 PM IST
mg_hector_1.jpg
mg hector

नई दिल्ली: 1 अक्टूबर से mg hector की बुकिंग फिर से शुरू की गई है और दोबारा बुकिंग्स में भी लोगों की इस कार के प्रति दीवानगी साफ दिख रही है। मात्र 10 दिनों में इस कार को 8000 बुकिंग्स मिल चुकी हैं। ये आलम तब है जबकि कंपनी ने लोगों को बता रखा है कि इनकी डिलीवरी 2020 में हो पाएगी ।

यहां आपको बता दें कि पहले कंपनी ने इस कार की बुकिंग 27 जून से स्टार्ट की थी औऱ 28000 बुकिंग होने के बाद कंपनी ने 18 जुलाई को इस कार की बुकिंग को बंद कर दिया था। उम्मीद से ज्यादा बुकिंग मिलने की वजह से कंपनी ने इस कार की बुकिंग को क्लोज कर दिया था क्योंकि इस साल चाहकर भी इससे ज्यादा कारों की डिलीवरी नहीं की जा सकती है।

एमजी मोटर ने सिंतबर तक हेक्टर की करीब 6000 यूनिट की डिलीवरी कर चुकी है तथा प्रतिमाह इसमें वृद्धि हो रही है। आगामी नवंबर से कंपनी अपना उत्पादन भी बढ़ाने वाली है तथा इसके बाद डिलीवरी के आकड़े और भी बढ़ सकते है।

आपको बता दें कि पिछले महीने 2608 यूनिट की बिक्री कर हेक्टर ने जीप कम्पास, टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी500 को पछाड़ दिया था।

Updated on:
11 Oct 2019, 1:55 PM IST
Published on: