6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीवानों की तरह लोग खरीद रहे हैं kia seltos, 50000 यूनिट्स बिकने को तैयार

किआ सेल्टॉस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं इस कार को लॉन्चिंग के बाद से अब तक 50000 बुकिंग्स मिल चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 11 Oct 2019, 11:30 AM IST

kia-seltos.jpg

नई दिल्ली : मंदी के दौर में जहां पूरा ऑटोमोबाइल सेक्टर कम बिक्री से परेशान है । वहीं एक कार ऐसी भी है जो मंदी के असर से बेअसर है। अगस्त में लॉन्च हुई Kia Seltos को लोगों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।

महंगी कार और बाइक्स पर नहीं पड़ा मंदी का असर , 1 दिन में डिलीवर हुई 200 मर्सिडीज

अबतक मिल चुकी हैं 50 हजार बुकिंग- किया सेल्टोस को भारतीय बाजार में 22 अगस्त को 9.69 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से अब तक किआ सेल्टॉस को 50000 बुकिंग्स मिल चुकी हैं आपको बता दें कि किआ सेल्टॉस को लॉन्चिंग से पहले ही 10000 बुकिंग मिल चुकी थी । जो कि इस एसयूवी की लोकप्रियता को दर्शाता है। कीमत का खुलासा किये जाने के बाद इसकी लोकप्रियता में और बढ़त देखी गयी है।

मात्र 15000 रुपए में यहां मिल जाती है बुलेट और पल्सर जैसी बाइक, सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस होना है जरूरी

50 हजार में से करीब 30 पर्सेंट 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मॉडल और बाकी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन की, वहीं लगभग 25000 लोगों ने 1.5-लीटर डीजल इंजन वाले मॉडल को बुक कराया है । कंपनी का कहना है कि टॉप वेरिएंट की डिमांड सबसे ज्यादा है।

यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि किआ सेल्टॉस पर फिलहाल 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं बिक्री की बात करें तो किआ मोटर्स ने अगस्त में 6,236 और सितंबर में 7,754 सेल्टॉस बेची हैं। सेल्टॉस पर वेटिंग पीरियड इस समय वेरियंट के आधार पर डेढ़ से दो महीने तक का है।

मुंबई की सड़कों पर नहीं दिखेगी ये गाड़ी, कभी मानी जाती थी शहर की पहचान

इन फीचर्स से लैस है ये कार- फीचर्स की बात करें, तो किआ सेल्टॉस में सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बोस साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, लेदर सीट्स, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टमजैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ 8-इंच का हेड्स-अप डिस्प्ले, स्मार्ट एयर प्यूरिफायर और रियर सीट वाले पैसेंजर्स के लिए एसी वेंट जैसे फीचर्स भी दिये गए हैं ।

इन कारों से हैं टक्कर- मार्केट में इस कार की टक्कर क्रेटा, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर जैसी एसयूवी से है।