कार रिव्‍यूज

सामने आई MG Hector Plus की लॉन्चिंग डीटेल्स, नये लुक के साथ मिलेगी बढ़ी हुई सीटिंग कपैसिटी

हेक्टर की सफलता के बाद MG ने दूसरी कार MG ZS EV को भी लॉन्च कर दिया है जो कि इलेक्ट्रिक कार है। अब कंपनी भारत में MG Hector Plus को लॉन्च करने जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2020, 2:08 PM IST
MG Hector Plus
MG Hector Plus

नई दिल्ली: एमजी मोटर्स ( MG Motor India ) ने साल 2019 में एमजी हेक्टर ( MG Hector ) के साथ भारत में एंट्री ली थी। भारत में इस एसयूवी को खूब पसंद किया गया और अभी तक हेक्टर का जलवा बरकरार है। भारत में MG Hector ने 50,000 बुकिंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और लगातार इसकी बुकिंग्स जारी हैं। हेक्टर की सफलता के बाद MG ने दूसरी कार MG ZS EV को भी लॉन्च कर दिया है जो कि इलेक्ट्रिक कार है। अब कंपनी भारत में MG Hector Plus को लॉन्च करने जा रही है और इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

आपको बता दें MG Hector Plus ज्यादा सीटिंग कपैसिटी के साथ लॉन्च की जाएगी, ये MG Hector की ही अपडेट वर्जन होगी, जहां एमजी हेक्टर में 5 लोगों के बैठने लायक जगह थी वहीँ MG Hector Plus 6 से 7 सीटर होगी जिसमें आपको पूरी फैमिली आसानी से बैठ सकती है।

Hector Plus 6 और 7 सीटर केबिन ले आउट के साथ भारत में लॉन्च की जाएगी। इस कार की सेकेंड रो में कैप्टन सीट दी जाएगी। 6-सीटर हेक्टर प्लस को auto expo 2020 के दौरान शोकेस किया जा चुका है वहीं हेक्टर प्लस 7-सीटर वर्जन को लॉन्चिंग के दौरान ही सामने लाया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि हेक्टर प्लस को साल 2020 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

MG Hector Plus को अपडेटेड एक्सटीरियर स्टाइलिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा, इस कार को नया फेस दिया गया है जिसमें क्रोम देखने को मिलेगा। कंपनी ने Hector SUV को जून साल 2019 में लॉन्च किया था ऐसे में कंपनी साल 2020 के जून महीने में नई हेक्टर प्लस को लॉन्च करेगी। नई हेक्टर प्लस में पीछे की तरफ 2 एक्स्ट्रा सीट्स दी जा रही हैं इसके बावजूद एसयूवी का व्हीलबेस मौजूदा हेक्टर जैसा ही रहेगा। यहां तक कि कहा जा रहा है कि कंपनी ने इस कार के आकार को बढ़ाया है जबकि अभी तक काम कंपनी की तरफ से इस बात की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

भारत में बिकने वाली मौजूदा MG Hector आकार में काफी बड़ी है और भारत में मिलने वाली किसी भी कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी बड़ी है। हेक्टर आकार के मामले में Tata Harrier से भी बड़े हैं और इसके फुटप्रिंट भी काफी बड़े हैं।

फीचर्स की बात करें तो नई एमजी हेक्टर प्लस में नये LED DRL ( daytime running lamps ) दिए जाएंगे और हेडलैंप को भी अपडेट किया जाएगा जिससे इसका लुक और भी बेहतर हो जाएगा। रेगुलर हेक्टर में लगे हुए प्लास्टिक क्लैडेड बंपर को नई हेक्टर प्लस में बॉडी कलर बंपर से रिप्लेस कर दिया जाएगा। रेगुलर हेक्टर की तरह नई एसयूवी में 17-इंच के टायर्स को कंटीन्यू किया जाएगा।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो कंपनी इस बार भी Fiat-sourced 2.0 लीटर डीज़ल इंजन और 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन को कंटीन्यू करेगी। हेक्टर प्लस में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा जबकि DCT ( डुअल क्लच ट्रांसमिशन ) ऑप्शन के तौर पर दिया जाएगा और 1.5 लीटर का माइल्ड हाइब्रिड इंजन भी ऑप्शन के रूप में मिलेगा।

कीमत

मौजूदा एमजी हेक्टर की कीमत 15.13 लाख रुपये ( ऑनरोड प्राइज़ दिल्ली ) है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई एमजी हेक्टर पावर प्लस की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Published on: