4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट SUV है Hyundai Venue, मोबाइल से हो जाती है कनेक्ट

Hyundai Venue को साल 2019 में लॉन्च किया गया था और इसे बेस्ट सेलिंग सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का टाइटल भी मिल चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 20 Feb 2020, 12:45 PM IST

Hyundai Venue

Hyundai Venue

नई दिल्ली: भारत में अगर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बात की जाएं तो आपको कई ऑप्शंस मिल जाते हैं, लेकिन बात अगर सबसे सस्ती सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की हो तो ( Hyundai Venue ) हुंडई वेन्यू का नाम सबसे आगे हैं। Hyundai Venue को साल 2019 में लॉन्च किया गया था और इसे बेस्ट सेलिंग सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का टाइटल भी मिल चुका है। ये एक किफायती कार है जिसकी कीमत बेहद ही कम है। तो चलिए आज हम आपको इस कार के इंजन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं।

Renault लॉन्च करेगा बेहद सस्ती सब-कॉम्पैक्ट SUV और सेडान, जबरदस्त फीचर्स से होगी लैस

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो वेन्यू तीन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें एक 83hp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल और दूसरा 120hp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। तीसरा 1.4-लीटर का डीजल इंजन है, जो 90hp का पावर जनरेट करता है। 1.0-लीटर वाले टर्बो पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (डीटीसी) का ऑप्शन है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और डीजल इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है।

फीचर्स

वेन्यू में आपको लेदर सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेमेंट सिस्टम, डाउमंड-कट अलॉय वील्ज, वायरलेस चार्जिंग, एलईडी डीआरएल, सनरूफ, 6-एयरबैग्स, ईएससी और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस कार में ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी दी जाती है जिसकी मदद से आप इस कार को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

जेम्स बॉन्ड की फिल्म में धाकड़ स्टंट करेगी Land Rover Defender, दमदार इंजन और जबरदस्त पावर से है लैस

कीमत

कीमत की बात करें तो भारत में मिलने वाली किसी अन्य सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की शुरुआती कीमत 6.55 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.15 लाख रुपये तक जाती है। Hyundai Venue के बेस वेरिएंट की शुरूआती कीमत 6.55 लाख रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 11.15 लाख रुपये है।