
Renault Sub compact Suv And Sedan
नई दिल्ली: फ्रांस की कार कंपनी रेनॉ इंडिया ( Renault India ) ने भारत में अपनी कारों की बदौलत अच्छी धाक जमा ली है। इन कारों में हैचबैक से लेकर SUV तक शामिल हैं। आपको बता दें कि अपनी कारों की बदौलत कंपनी भारत में Maruti Suzuki को टक्कर दे रही है। हर सेगमेंट में अपनी जबरदस्त कारें लॉन्च करने वाली रेनॉ जल्द ही भारत में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी और सेडान लॉन्च करने की तैयारी में है।
रेनॉ के पास मौजूदा समय में Renault Triber , Renault Kwid , Renault Duster जैसी कारें हैं जो भारत में बेहद ही पॉपुलर हैं। इन कारों की कीमत तो कम है ही साथ ही इनमें अपने सेगमेंट के हिसाब से काफी बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं जिसकी वजह से भारत में इन कारों की जबरदस्त डिमांड है।
आपको बता दें रेनॉ की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कॉमन मॉड्यूल फैमिली A (CMF-A) प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी जिसकी HBC नाम दिया गया है। HBC इस कार का कोडनाम दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है ये कार भारत में साल 2020 के फेस्टिव सीजन तक लॉन्च की जा सकती है।
रेनॉ की नई एसयूवी महिंद्रा की KUV100 और मारुति की विटारा ब्रेजा वाले सेगमेंट में हो सकती है ऐसे में इन कारों को कड़ी टक्कर मिलेगी। आपको बता दें कि रेनॉ जिस सब कॉम्पैक्ट सेडान कार को लॉन्च करेगा उसका कोडनेम LBA है। इस सेडान को साल 2022 के ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक़ रेनॉ की छोटी सेडान मारुति डिजायर वाले सेगमेंट की हो सकती है।
अभी तक रेनॉ की लिस्ट में एक क्विड ( Kwid ) ही ऐसी कार है जिसे आप बजट कार या आम आदमी की कार कह सकते हैं। किफायती कार सेगमेंट को बढ़ाने के लिए कंपनी अब सब कॉम्पैक्ट एसयूवी और सब कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में फोकस कर रही है। कंपनी इन कारों की कीमत कम रखने की कोशिश करेगी साथ ही इनमें बेहतरीन फीचर्स भी दिए जाएंगे जिनसे ये अपने सेगमेंट की कारों को कड़ी टक्कर दे सके।
Updated on:
20 Feb 2020, 12:12 PM IST
Published on:
20 Feb 2020, 12:08 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.