4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेम्स बॉन्ड की फिल्म में धाकड़ स्टंट करेगी Land Rover Defender, दमदार इंजन और जबरदस्त पावर से है लैस

जेम्स बॉन्ड की फिल्म ' No Time To Die ' के एक सीन में Land Rover Defender एसयूवी की कुछ तस्वीर सामने आईं है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 19 Feb 2020, 4:58 PM IST

Land Rover Defender Will Do Stunts in James Bond Film

Land Rover Defender Will Do Stunts in James Bond Film

नई दिल्ली: भारत में हॉलीवुड फिल्मों का जबर्दस्त क्रेज है और अगर हॉलीवुड फिल्म अगर ( James Bond ) जेम्स बॉन्ड सीरीज की हो तो फिर इसके क्या कहने। आपको बता दें कि जेम्स बॉन्ड की फिल्म ' No Time To Die ' के एक सीन में Land Rover Defender एसयूवी की कुछ तस्वीर सामने आईं है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।

होंडा लॉन्च करेगा 2.50 लाख का स्कूटर, धाकड़ फीचर्स से होगा लैस

दरअसल जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में जबरदस्त एक्शन होता है ऐसे में Land Rover Defender एसयूवी को इस फिल्म में जबरदस्त स्टंट करते हुए दिखाया गया है। स्टंट्स में ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलना, ऊंचाई से जंप करना, तेज़ रफ़्तार में भागना शामिल है। Land Rover Defender एक बेहद ही पावरफुल एसयूवी है, तो आज हम आपको इस धाकड़ एसयूवी की उन खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसे आम SUV's से अलग बनाती है।

ज़बरदस्त सर्दी और गर्मी भी झेल सकती है ये एसयूवी

आपको बता दें कि Defender को 10 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा किलोमीटर तक के ऑफरोड रास्ते पर चलाकर टेस्ट किया जा चुका है। इस एसयूवी को 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म और -40 डिग्री सेल्सियस ठंडे तापमान में भी चलाकर टेस्ट किया गया है और हर जगह ये एसयूवी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे चुकी है और इसमें किसी भी तरह की कोई भी खराबी नहीं आई है।

Renault Duster पर मिल रहा पूरे 2 लाख का डिस्काउंट, बस कुछ दिनों का है मौक़ा

इस एसयूवी में Electronic Active Differential दिया है। EAD की वजह से इस SUV का ट्रैक्शन का लेवल काफी बढ़ जाता है और रफ़्तार में भी ये एसयूवी काफी स्टेबल रहती है। SUV में हिल डीसेंट कंट्रोल और ऑल टैरेन प्रोग्रेस कंट्रोल (ATPC) दिया गया है। एसयूवी को किसी भी तरह के रास्ते पर चलाया जा सकता है और इसके लिए SUV में कई टैरेन मोड दिए गए हैं जिनमें General Driving, Grass, Gravel, Snow, Mud & Ruts, Sand, Rock Crawl और Wade शामिल हैं। आपको बस सड़क के हिसाब से मोड डिसाइड करना होता है जिसके बाद आप जबरदस्त कंट्रोल के साथ इस एसयूवी को ड्राइव कर सकते हैं।