
नई दिल्ली: Honda ने भारत में अपने मैक्सी स्कूटर Forza 300 maxi-scooter का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक़ भारत में इस स्कूटर को साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी भारत में पहले ही 4 Forza 300 स्कूटर्स की बिक्री कर चुकी है। जिन Forza 300 स्कूटर्स को कंपनी ने भारत में बेचा है वो BS4 नॉर्म्स के हिसाब से हैं। अब जो स्कूटर भारत में लॉन्च किए जाएंगे वो BS6 नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किए जाएंगे।
Forza 300 होंडा का फ्लैगशिप स्कूटर स्कूटर है। Forza 300 को Honda की बिग विंग डीलरशिप्स से बेचा जाएगा। इन डीलरशिप्स से मिड से लार्ज कपैसिटी के स्कूटर्स को सेल किया जाता है। Forza 300 एक फुल साइज़ मैक्सी स्कूटर है जिसका वजन 182kg है।
इस स्कूटर में काफी ज्यादा स्टोरेज कपैसिटी दी गई है जिसमें आप अपनी जरूरत का काफी सामान रख सके हैं, इसमें आपका बैग और हेलमेट भी शामिल है। टूरिंग के लिए इस स्कूटर में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंडस्क्रीन भी लगाई गई है। बाइक में LED लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है साथ ही इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जिसमें ओडोमीटर, ट्रिप मीट, रेंज, रियल टाइम माइलेज, क्लॉक और एम्बिएंट टेम्प्रेचर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो इस स्कूटर में 279cc का लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7000rpm पर 25.15PS की मैक्सिमम पावर और 5750rpm पर 27.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो अब इस स्कूटर में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को ऐड किया गया है जो सेफ्टी के लिहाज से काफी अहम है। इसके साथ ही स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन दिया गया है। इस स्कूटर में डुअल चैनल ABS भी दिया गया है। Honda ने दावा किया है कि एक लीटर पेट्रोल में Forza 300 स्कूटर 31kmpl का माइलेज देगा। इस स्कूटर में 11.5 का फ्यूल टैंक दिया गया है।
कीमत
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Forza 300 स्कूटर की कीमत 2.5 लाख रुपये से लेकर 2.8 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Updated on:
20 Feb 2020, 4:46 PM IST
Published on:
19 Feb 2020, 3:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.