4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Renault Duster पर मिल रहा पूरे 2 लाख का डिस्काउंट, बस कुछ दिनों का है मौक़ा

आज हम इस कार की खासियत इसके स्पेसिफिकेशन्स और इसपर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 19 Feb 2020, 2:36 PM IST

Renault Duster Discount

Renault Duster Discount

नई दिल्ली: फ्रेंच वाहन निर्माता कंपनी रेनॉ इंडिया ( Renault India ) ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी Duster की कीमत में बड़ी छूट का ऐलान किया है। दरअसल 1 अप्रैल 2020 से पहले कंपनी अपने BS4 स्टॉक को क्लियर करना चाहती है और इसी वजह से Duster पर लाखों का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि भारत में रेनॉ डस्टर को काफी पसंद किया जाता है। तो आज हम इस कार की खासियत इसके स्पेसिफिकेशन्स और इसपर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

Harley Davidson के साथ हाथ मिलाने को तैयार Hero, अन्य कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1461 सीसी का 4 सिलेंडर इन लाइन 1.6 डीसीआई डीजल इंजन है जो कि 108 बीएचपी की पावर और 245 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो रेनॉ डस्‍टर की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख से 12.79 लाख रुपये तक है।

फीचर्स

नई डस्टर को अब पहले से ज्यादा बोल्ड लुक दिया है। इसमें अब नई बोल्ड फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा LED DRLs, 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सिग्नेचर प्रोजेक्टर हेडलैंप LED DRLs के साथ आते हैं। इसके अलावा नई डस्टर में 205mm का हाई ग्राउंड क्लेरेंस भी मिलता है। जिसकी वजह से ऑफ रोडिंग बेहतर बनती है। डस्टर को स्पोर्टी टच देने के लिए इसमें रूफ रेल, बॉडी कलर्ड ORVM, मैट ब्लैक टेलगेट और वाटरफाल टेलगेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

सेफ्टी फीचर्स

डस्टर के बेस वेरियंट में एयरबैग्स तो नहीं मिलते, लेकिन ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रैक असिस्टेंट, इंजन मोबिलाइजर, रिमोट कंट्रोल लॉकिंग और स्पीड वार्निंग अलर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। डस्टर की लंबाई 4315 एमएम, चौड़ाई 1822 एमएम, रूफ रेल्स के साथ ऊंचाई 1695 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2673 एमएम का है। डस्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम है, वहीं इसका Boot स्पेस 475 लीटर का है। डस्टर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर की है।

Tata की कारों पर मिल रहा 2 लाख का बंपर डिस्काउंट, BS4 कारों का स्टॉक खत्म करना है मकसद

ऑफर

रेनॉ डस्टर के BS4 वेरिएंट पर कंपनी पूरे 2 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है। Renault Duster की कीमत 7.95 लाख से शुरू होती है।