कार रिव्‍यूज

2020 Hyundai Creta पाकर खुश हुए शाहरुख़ खान, कंपनी ने किया डिलीवर

आपको बता दें कि इस कार को पेश करते समय Shahrukh Khan ने कहा था कि मुझे इस गाड़ी के लॉन्च का इंतजार है। ऐसे में लॉन्चिंग के बाद सबसे पहले शाहरुख खान को ये कार डिलीवर की गई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 5:59 PM IST
Shahrukh Khan Gets New 2020 Hyundai Creta
Shahrukh Khan Gets New 2020 Hyundai Creta

नई दिल्ली:auto expo 2020 के दौरान Hyundai के ब्रांड एम्बैसेडर शाहरुख़ खान ने नई 2020 Hyundai Creta से पर्दा उठाया था। अब इस कार को लॉन्च कर दिया गया है। लॉन्चिंग के बाद शाहरुख को ये कार डिलीवर की गई है जिसे पाकर वो काफी खुश नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस कार को पेश करते समय Shahrukh Khan ने कहा था कि मुझे इस गाड़ी के लॉन्च का इंतजार है। ऐसे में लॉन्चिंग के बाद सबसे पहले शाहरुख खान को ये कार डिलीवर की गई है। नई 2020 हुंडई क्रेटा ( 2020 Hyundai Creta ) बेहतरीन फीचर्स और बड़े बदलावों के साथ लॉन्च की गई है। तो चलिए आज आप भी जाना लीजिए इस कार की खासियत।

इंजन

2020 Hyundai Creta की बात करें तो कंपनी ने इसमें 3 इंजन ऑप्शंस में लॉन्च किया है। ये सभी इंजन BS6 नॉर्म्स के हिसाब से हैं जिनमें 1.5 लीटर पेट्रोल,1.5 लीटर VGT डीजल और 1.4 लीटर टर्बो GDI पेट्रोल इंजन शामिल है। का प्रयोग किया गया है। ट्रांसमिशन के लिए 1.5 लीटर पेट्रोल में 6 स्पीड मैन्यूअल और टॉर्क कन्वर्टर को स्टैंडर्ड रखा जाएगा। वहीं 1.4 लीटर टर्बो GDI पेट्रोल में 7 स्पीड DCT और 1.5 लीटर पेट्रोल में iVT ऑटोमेटिक का विकल्प दिया जाएगा।

फीचर्स

हुंडई ने 2020 क्रेटा में Blue Link , 8 बोस स्पीकर्स सेटअप, स्मार्टवाच ऐप, वॉइस कंट्रोल्ड पैनोरमिक सनरूफ, वेटिलेटिड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम ( TPMS ) और 10.25 इंच का हॉरिजॉन्टल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि फीचर्स शामिल किए हैं।

कीमत

कीमत की बात करें तो नई 2020 Hyundai Creta की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 17.20 लाख रुपये तक है।

Published on: