कार रिव्‍यूज

Tata Altroz के बारे में आई ये बड़ी खबर, जानकर खुश हो जाएंगे आप

इसकी लॉन्चिंग साल 2020 की शुरुआत में होगी। अल्ट्रॉज साल 2018 के ऑटो एक्सपो में दिखाई गई 45X कॉन्सेप्ट कार का प्रॉडक्शन मॉडल है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2019, 12:54 PM IST
tata_altroz_.jpg

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने जब से जेनेवा मोटर शो में टाटा अल्ट्रोज की पहली झलक दिखाई थी तभी से लोग इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन bs6 इंजन के साथ लॉन्च होने की वजह से ये कार अगस्त में लॉन्च नहीं हो सकी । अब कंपनी ने इस कार के बारे में बड़ा ऐलान किया है। टाटा मोटर्स का कहना है कि दिसंबर में इस मोस्ट अवेटेड कार की पहली झलक लोगों के सामने पेश की जाएगी।

दिसंबर में होने वाला मॉडल पेश टाटा अल्ट्रॉज का फाइनल प्रॉडक्शन मॉडल (बाजार में लॉन्च की जाने वाली कार) होगा, जबकि इसकी लॉन्चिंग साल 2020 की शुरुआत में होगी। अल्ट्रॉज साल 2018 के ऑटो एक्सपो में दिखाई गई 45X कॉन्सेप्ट कार का प्रॉडक्शन मॉडल है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अल्ट्रॉज तीन इंजन ऑप्शन में आएगी। इसमें टियागो में 85hp पावर वाला 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल और दूसरा नेक्सॉन में दिया गया 102hp पावर वाला 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। तीसरा 90hp पावर वाला 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन होगा। लॉन्चिंग के समय कार में सिर्फ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन बाद में दिया जा सकता है।

अल्ट्रॉज कंपनी की पहली कार है, जो ALFA प्लैटफॉर्म पर आधारित है। टाटा मोटर्स की ये नई कार इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज को सपॉर्ट करती है, जो इसे काफी अट्रैक्टिव बनाती है। अल्ट्रॉज में फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया स्टीयरिंग वील, ऐम्बिऐंट लाइटिंग, गूगल असिस्टेंट और सेगमेंट फर्स्ट पार्ट-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Updated on:
25 Oct 2019, 12:54 PM IST
Published on: