कार रिव्‍यूज

जिपट्राॅन टेक्नोलाॅजी से लैस होंगी Tata की इलेक्ट्रिक कारें, मिलेगा ये फायदा

इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में टाटा मोटर्स का नया प्रयास बढ़ जाएगी कारों की रेंज बैटरी को मिलेगी कई गुना ज्यादा सुरक्षा
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2019, 2:33 PM IST
tata_ziptron.jpg

नई दिल्ली: सभी कंपनियां फिलहाल इलेक्ट्रिक कार और बाइक्स पर फोकस कर रही हैं। लेकिन टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में एक खास जानकारी दी है जिसके बाद ये कारें बाकी बाजार से अलग खड़ी नजर आती है। दरअसल टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कारों में खास जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाली है।

क्या है जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी-

जिपट्रॉन एक इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन टेक्नोलाॅजी है जो टाटा मोटर्स की आने वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को एक कुशल हाई-वोल्टेज सिस्टम, लंबी बैटरी रेंज, फास्ट-चार्जिंग क्षमता और मजेदार ड्राइविंग प्रदान करेगी। जिपट्रॉन टेक्नोलाॅजी के तहत कार में एक कुशल एसी इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा, जो हर स्थिति में बेहतर प्रदर्शन देगा, जबकि कार मे लगने वाली बैटरी डस्ट और वाटरप्रुफ होगी। इतना ही नहीं, कार में दिए जाने वाले ब्रेक्स चलते समय बैटरी को चार्ज भी करेंगे। कार में 8 साल की वारंटी के साथ आईपी 67 स्टैंडर्ड बैटरी दी जाएगी।

टाटा ने जिपट्रॉन फ्रीडम 2.0 कैंपेन की शुरुआत की है जिसके तहत लोगों को इस टेक्नोलाॅजी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी की हेल्प से कारों की रेंज में इजाफा होगा।

आपको बता दें कि फिलहाल टाटा अभी टिगॅार के इलेक्ट्रिक माॅडल को बाजार में लेकर आई है, और कंपनी नेक्सन कॉम्पैक्ट-एसयूवी के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर भी काम कर रही है। इस कार की लॉन्चिंग अगले साल यानि 2020 में हो सकती है।

Updated on:
20 Sep 2019, 2:33 PM IST
Published on: