कार रिव्‍यूज

Tata की कारों पर होगी 1.5 लाख तक की बचत, बस पूरी करनी होगी ऑनलाइन बुकिंग की शर्त

Tata की कारों पर मिल रहा है लाखों का डिस्काउंट ऑनलाइन बुकिंग से होगा और ज्यादा फायदा हेक्सा और हैरियर पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 11:48 AM IST
tata_.jpg

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है और हर कंपनी की कारें खरीदारों की राह देख रही है। टाटा मोटर्स भी इससे अछूती नहीं है । टाटा कारों की बिक्री हर महीने घट रही है। टाटा हैरियर की बात करें तो मार्च 2019 में हैरियर की 2500 यूनिट्स बेंची गई थी, वहीं इसके बाद हैरियर की सेल में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगस्त 2019 में हैरियर की बिक्री गिरकर सिर्फ 635 यूनिट्स ही रह गई है। किया सेल्टॉस और एमजी हेक्टर की लॉन्चिंग के बाद हैरियर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

टाटा की कारों पर होगी लाखों की बचत-

बिक्री बढ़ाने के लिए, टाटा मोटर्स ने इस महीने आकर्षक छूट की पेशकश की है जो 30 सितंबर तक वैलिड है। इस ऑफर के तहत टाटा मोटर्स सितंबर 2019 में हेक्सा ( TATA HEXA ) पर 1.5 लाख, नेक्सॉन ( TATA NEXON ) पर 85,000, टियागो (TATA TIAGO ) पर 70,000, टिगोर पर 1.15 लाख और हैरियर पर 50 हजार रुपयें का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

ऑनलाइन बुकिंग करने पर होगा ज्यादा फायदा-

इसके अलावा हैरियर और नेक्सा को ऑनलाइन बुक कराने पर कंपनी 30,000 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। यानि इन दोनों कारों को खरीदने पर हैरियर के साथ कुल 80,000 रुपयें और हेक्सा पर 1.8 लाख रुपयें की बचत कर सकते हैं।

आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने हाल ही में हैरियर में नए फीचर्स को अपडेट किया है। इनमें सनरूफ एक्सेसरी, प्रो पैकेज, एक्सक्लूसिव ब्लैक कलर के साथ डार्क एडिशन और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है।

Updated on:
25 Sep 2019, 11:48 AM IST
Published on: